अंबिकापुर

Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा

Shoot by gun: जंगल में झाडिय़ों के हिलने-डुलने की आवाज सुनकर चला दी गोली, चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचा तो था छात्र, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भरमार बंदूक भी जब्त
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 4:52 PM IST
Shoot by gun: जंगली सूअर समझकर शिकारी ने साथी को मारी गोली, मौके पर ही मौत, 12वीं बोर्ड की दी थी परीक्षा
12th student dead body

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को जंगली सूअर का शिकार करने जंगल में गए थे। इस दौरान जंगली सूअर के भ्रम में शिकारी ने भरमार बंदूक से अपने ही साथी को गोली (Shoot by gun) मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भरमार बंदूक जब्त कर लिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी मुकेश कुमार आयाम (Shoot by gun) 18 वर्ष ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को वह गांव के ही राजेंद्र पंडो 40 वर्ष के साथ विमलापुर, बेलकोता जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गया था। दोपहर को सभी जंगल में अलग-अलग सूअर की खोजबीन में लगे थे।

इसी बीच झाडिय़ों के बीच से आवाज आई तो राजेंद्र पंडो ने उसे जंगली सूअर समझकर भरमार बंदूक (Shoot by gun) से गोली चला दी। लेकिन गोली छात्र मुकेश कुमार आयाम को लगी। गोली लगते ही मुकेश वहीं गिर गया और चिल्लाने लगा। जब राजेंद्र पंडो वहां पहुंचा तो वह छटपटा रहा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई।

Shoot by gun: गांव में जाकर दी सूचना

घटना से व्यथित राजेंद्र पंडो सीधे गांव पहुंचा और मुकेश के परिजनों व गांव वालों को घटना (Shoot by gun) की सूचना दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जंगल में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मुकेश औंधे मुंह गिरा पड़ा है। उसकी पीठ में गोली लगी थी। देर शाम मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी।

Seized gun

रातभर शव का किया पहरा

इधर मृतक मुकेश के परिजनों व ग्रामीणों ने रातभर शव (Shoot by gun) का पहरा किया। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई जंगली जानवर शव को न खा ले। शनिवार की सुबह त्रिकुंडा थाना व डिंडो चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीओपी बाजीलाल सिंह भी घटना स्थल पहुंचे। फिर शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद

मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भरमार बंदूक भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर होने के भ्रम में आरोपी राजेंद्र पंडो ने गोली (Shoot by gun) चलाई थी।

उसे जरा भी अंदेशा नहीं था कि झाडिय़ों के बीच छात्र मुकेश है। इस मामले में पुलिस अन्य लोगोंं के बारे में भी पता कर रही है कि दोनों के साथ और कौन-कौन जंगल में शिकार करने गया था।

Updated on:
26 Apr 2025, 4:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत