अंबिकापुर

Sky lightning: मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मकान धराशायी, सामान क्षतिग्रस्त

Sky lightning: मुसलाधार बारिश के बीच अचानक गिरी आकाशीय बिजली से बाल-बाल बच गए घर के सदस्य, घर में रखे सामान को पहुंचा नुकसान
2 min read
Sky lightning

अंबिकापुर. Sky lighting: सरगुजा संभाग में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों में आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी बीच बलरामपुर जिले के ग्राम मकरो में गुरुवार की शाम एक मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में मकान का एक बड़ा हिस्सा जहां धराशायी हो गया, वहीं परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।


प्रतापपुर विकासखंड की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के ग्राम मकरो में गुरुवार की शाम बारिश हो रही थी। यहां के निवासी संतोष नायक पिता बालकेश्वर अपने परिवार के साथ घर में था। इसी बीच तेज गरज के साथ मकान के ऊपर आकाशीय बिजली (Sky lightning) आ गिरी।

आकाशीय बिजली के प्रभाव से मिट्टी व खपरे से बना मकान का एक बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। वहीं घर में रखे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ।

आकाशीय बिजली से मां-बेटे की हुई थी मौत

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम शारदापुर में 3 दिन पूर्व खेत में काम करने के दौरान मां-बेटे पर आकाशीय बिजली आ गिरी थी। इसमें दोनों की मौत हो गई थी।

दरअसल मां-बेटे बारिश के पानी से बचने काम छोडक़र खेत के मेड़ पर एक ही छाते के नीचे बैठे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई थी।

Updated on:
03 Aug 2024 04:17 pm
Published on:
03 Aug 2024 04:17 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत