अंबिकापुर

खुद को एएसपी की पत्नी का भाई बता युवक ने बाल पकडक़र 2 डॉक्टरों को जड़े थप्पड़, नर्सों से गाली-गलौज, मचा बवाल

Slaps Doctor's: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिमेल वार्ड में रात्रिकालीन ड्यूटी में पदस्थ डॉक्टरों के साथ हुई गाली-गलौज व मारपीट, घटना से चिकित्सकों में आक्रोश, दर्ज हुई एफआईआर
3 min read
• •
Updated: 4 Jul 2020, 8:13 PM IST
खुद को एएसपी की पत्नी का भाई बता युवक ने बाल पकडक़र 2 डॉक्टरों को जड़े थप्पड़, नर्सों से गाली-गलौज, मचा बवाल
Medical college Female ward

अंबिकापुर. कोरोना वैश्विक महामारी में कुछ दिन पूर्व जिन कोरोना वारियरर्स के लिए देश भर में ताली, थाली बजी थी उन्हीं के साथ मारपीट (Slaps Doctors) व बदसलूकी का मामला सामने आया है। धरती पर देवतुल्य माने जाने वाले डॉक्टर दिन रात अस्पतालों मेें कोरोना से जूझ कर लोगों की जान बचाने में लगे हैं। लेकिन इसके बदले में डॉक्टरों को दुव्र्यवहार मिल रहा है।

शुक्रवार की रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिमेल मेडिकल वार्ड में ड्यूटी कर रहे 2 डॉक्टरों को एक युवक ने बाल पकडक़र थप्पड़ (Slaps Doctors) जड़ दिया। वहीं डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों से गाली-गलौज भी की। युवक ने खुद को एडिशनल एसपी की पत्नी का भाई बताते हुए उन्हें धमकी भी दी।

युवक की परिचित महिला अस्पताल में जहर सेवन के मामले में भर्ती है।पीडि़त चिकित्सकों ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर चिकित्सकों में रोष है और जिला प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा की मांग की है।


गौरतलब है कि शहर की २५ वर्षीय महिला सुप्रिया दुबे ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला फिमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती थी। शुक्रवार की रात 8 बजे महिला का परिजन अंकित दुबे अस्पताल पहुंचा और वार्ड में जाकर महिला के साथ विवाद करने लगा।

महिला के साथ ऊंची आवाज में बात कर रहा था। इस दौरान फिमेल मेडिकल वार्ड में डॉ. पुकेश्वर वर्मा, डॉ. दीपक चंद्रवंशी, स्टाफ नर्स मुन्नी सरदार, चंद्रकांता यादव एवं अन्य स्टाफ रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वार्ड में मरीज के साथ विवाद होता देख ड्यूटी में तैनात डॉक्टर व नर्स सभी अंकित दुबे को समझाने लगे। (Slaps Doctors)

आपके चिल्लाने की आवाज से अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है। चिकित्सकों को स्टाफ नर्र्सों का समझाइश देना अंकित को बुरा लग गया और ड्यूटी कक्ष में जाकर चिकित्सकों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया।


एडिशनल एसपी की पत्नी का भाई हूं कहकर जड़े थप्पड़
अंकित दुबे ड्यूटी कक्ष में जाकर चिकित्सक व महिला स्टाफ नर्सों के साथ गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान उसने गुस्से में आकर डॉक्टर पुकेश्वर वर्मा का बाल खींचकर थप्पड़ जड़ (Slaps Doctors) दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान डॅा. दीपक चंद्रवंशी को एडिशनल एसपी की पत्नी का भाई हूं बताते हुए थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी।


डॉक्टरों ने कराई एफआईआर
डॉ. पुकेश्वर वर्मा व डॉ. दीपक चंद्रवंशी ने आने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी अंकित दुबे के खिलाफ धारा 186, 353, 332, 294, 56 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


अस्पताल प्रशासन ने की सुरक्षा की मांग
डॉक्टर के साथ हुए मारपीट की घटना के संबंध में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना काफी दुखद है। इसकी एफआईआर कराई गई है।

वहीं जिला प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा मुहैया प्रदान कराने की मांग की गई है। वहीं इस मामले में अस्पताल के उप अधीक्षक अलख वर्मा ने भी आवश्यक सुरक्षा व पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


घटना के बाद डरे हुए हैं चिकित्सक
अस्पताल में परिजन द्वारा चिकित्सकों के साथ मारपीट की सूचना पर नायब तहसीलदार, मणिपुर चौकी प्रभारी अपने पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस दौरान पीडि़त चिकित्सक व स्टाफ नर्स काफी डरे हुए थे। वहीं डॉ. पुकेश्वर ने कोविड-19 अस्पताल में बेहतर काम किया था। इनकी प्रशंसा चिकित्सकों से लेकर कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों ने भी की थी।

Published on: