अंबिकापुर

Snake bite: सोते समय 2 मासूम भाइयों को सांप ने डसा, दोनों की मौत, सदमे में मां की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Snake bite: मां के साथ सो रहे थे 13 और 8 वर्षीय भाई, रात में किसी चीज के काटने का अहसास होने पर मां को कमर व पेट में दर्द होने की बताई बात
2 min read
Snake bite
Brothers who died due to snake bite

अंबिकापुर। कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की रात मां के साथ सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को जहरीले सांप (Snake bite) ने डस लिया। आधी रात दोनों ने मां से कहा कि उनके पेट व कमर में दर्द हो रहा है। कुछ ही देर बाद दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां छोटे बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रेफर किए जाने के बाद बड़े बेटे ने अंबिकापुर लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 2 बेटों की मौत से सदमे में मां की हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया बांधपारा निवासी प्रताप राजवाड़े अपनी पत्नी भाग्यश्री व 2 बेटों सूर्यभान राजवाड़े 13 वर्ष व मानव राजवाड़े 7 वर्ष (Snake bite) के साथ रहता था। 29 मई की रात खाना खाने के बाद सभी कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे दोनों बेटे उठे और मां से कहा कि उनके पेट व कमर में बहुत दर्द हो रहा है, सांस भी नहीं ले पा रहे हैं।

Brothers who died due to snake bite

मां कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दोनों के मुंह से झाग (Snake bite) निकलने लगा। फिर तत्काल दोनों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने छोटे बेटे मानव को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को सांप ने डसा (Snake bite) है। वहीं डॉक्टरों ने बड़े बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच पश्चात बड़े बेटे को भी मृत घोषित कर दिया।

Snake bite: सदमे में मां की हालत बिगड़ी

2 मासूम बेटे की सर्पदंश (Snake bite) से मौत से मां भाग्यश्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदमे में आने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है। 2 मासूम बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Updated on:
30 May 2025 02:52 pm
Published on:
30 May 2025 02:49 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका