दूसरी घटना सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोनगर की है। 5 वर्षीय बच्ची शनिवार की रात अपने माता-पिता के साथ जमीन पर सोई थी। वहीं तीसरी घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के कतकालो की है। 60 वर्षीय महिला अपने घर में खाट पर पति के साथ सोई थी, जो देर रात सर्पदंश (Snake bite) की शिकार हो गई थी। इन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों की भी मौत हो गई।