अंबिकापुर

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सरगुजा में दिखा असर, 3 डिग्री पहुंचा छत्तीसगढ़ के शिमला में पारा

तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों, हार्ट व अस्थमा के मरीजों को विशेष रूप से बचने की दी है सलाह
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2018, 3:21 PM IST
Snowfall
Snowfall

अंबिकापुर. जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश व बर्फबारी का असर अब सरगुजा में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा चलने की वजह से हवा में नमी कम व सिहरन ज्यादा है। इसकी वजह से अचानक ठंड बढ़ गई है। वहीं मैनपाट में स्थित आलू अनुसंधान केंद्र के अनुसार बादल छंटने की वजह से वहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम के जानकारों के अनुसार मैनपाट में अब जल्द ही ओस जमना शुरू हो जाएगा। वहीं अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों के अलवा हार्ट व अस्थमा के मरीजों को विशेष रूप से बचने की सलाह दी है।


शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार की सुबह से ही लोगों ने सिहरन के साथ ठंड महसूस की। दिनभर धूप होने के बावजूद लोगों ने धूप में रहना पसंद किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिनों तक जिले में आसमान पर बादल छाए हुए थे लेकिन जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश व बर्फबारी के साथ ही बादल छंट गए। इसका असर यहां भी महसूस किया जा रहा है।

जम्मू में हुई बर्फबारी से सरगुजा में उत्तरी हवा पहुंचने लगी है। इसकी वजह से उत्तर दिशा की तरफ से शुष्क हवाएं चल रही है। इसमें नमी कम व सिहरन ज्यादा है। ऐसे में अचानक शहर सहित आसपास के क्षेत्रों का तापमान घट गया है।

मौसम विभाग ने अंबिकापुर शहर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर के तापमान से मैनपाट के तापमान में 2 से 3 डिग्री ही कम होती है लेकिन रविवार को मैनपाट स्थित आलू अनुसंधान केंद्र ने वहां का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया है।


बच्चों को बचने की जरूरत
डॉक्टरों के अनुसार रात व दिन दोनों तापमान में गिरावट दर्ज होने की वजह से लोग सिहरन भरी ठंड महसूस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सबसे अधिक बच्चों को बचाने की जरूरत है। वहीं हार्ट के मरीज व अस्थमा के मरीजों के लिए भी यह ठंड काफी खतरनाक हो सकती है।


अंबिकापुर में दिसंबर का तापमान
1 दिसंबर 23.7 डिग्री 11.5 डिग्री
2 दिसंबर 23.2 डिग्री 9.8 डिग्री

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत