अंबिकापुर

पिता के घर पर होते हुए भी बेटा दूसरे कमरे में नाबालिग से करता था दुष्कर्म

पुलिस ने पुत्र का साथ देने के जुर्म में पिता को भी किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर दोनों को भेज दिया गया जेल
2 min read
Rape
rape

चिरमिरी पोड़ी. कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग गांव से बाहर खेत में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान 25 वर्षीय युवक बाइक से उसके पास पहुंचा। इसके बाद वह नाबालिग से किसी बहाने से बातचीत करने लगा। बातों-बातों में उसने नाबालिग को अपनी जाल में फंसाकर बाइक में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग को उसने अपने घर में 7 दिनों तक रखा और दुष्कर्म करता रहा। इधर आरोपी युवक का पिता घर पर रहता था, इसके बावजूद अपने बेटे को इस घिनौनी हरकत से नहीं रोकता था। 8वें दिन जब युवक ने नाबालिग को घर से भगा दिया तो वह रोती हुई अपने घर पहुंची और पूरी कहानी परिजनों से बयां की।

इसके बाद नाबालिग परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही उसके पिता को उसका साथ देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया।


कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड के पोड़ी थानांतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग अपने घर से कुछ दूर खेत में बकरी चरा रही थी। इस दौरान मनेंद्रगढ़ के ग्राम नवगई, सिरौली निवासी आरोपी अर्जुन सिंह पिता कमल सिंह (25) अपनी बाइक से वहां पहुंचा और नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया था।

आरोपी ने अपने घर में सात दिन तक अनाचार किया और नाबालिग को अपने घर से बाहर निकाल दिया। अनाचार की घटना को अंजाम देने में आरोपी के पिता ने कमल सिंह ने पुत्र का साथ दिया था। मामले में नाबालिग और उसके परिजनों ने पोड़ी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आरोपी अर्जुन व पिता कमल को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में प्रयुक्त सुजुकी बाइक भी आरोपी के घर से बरामद की गई। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ 363, 366, 376, 2(ट), (ढ) 368भादवि, 4,6,18, 21 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय भेज दिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी डीआर टंडन, नागपुर चौकी प्रभारी आरएन पटेल, प्रधान आरक्षक रघुनंदन सिंह, शेषनरायण सिंह, लक्ष्मी कश्यप, रोशन कुमार, इस्तियाक खान शामिल थे।

Published on:
07 Mar 2018 01:29 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग