अंबिकापुर

17 साल के नाबालिग का 16 पेज का सुसाइड नोट, वीडियो देख कलेजा कांप उठेगा

इंजीनियरिंग की तैयारी करने आज सुबह ट्रेन से निकलना था कोटा, मां तैयार करने के लिए उठाने पहुंची थी कमरे में

3 min read
Soham Body
Soham Body

अंबिकापुर. 12वीं की परीक्षा देने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने बुधवार की सुबह 17 वर्षीय सोहम को कोटा जाना था। सुबह उसकी ट्रेन थी। मां सवा 5 बजे कमरे में पहुंची तो वह वहां नहीं था। उसने देखा तो तीसरी मंजिल की छत का दरवाजा खुला हुआ था। वह जब ऊपर गई तो बेटा वहां भी नहीं था।

जब उसने नीचे झांका तो नजारा देख उसकी रूह कांप गई। वह रोते हुए पति के साथ नीचे आई। उन्होंने देखा तो बेटा खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से माता-पिता सहित परिजन सदमे में हैं।

नाटक का रूपांतर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: CLICK HERE

अंबिकापुर के विजय मार्ग निवासी संतोष अग्रवाल के 17 वर्षीय पुत्र सोहम अग्रवाल बुधवार को अपने घर के तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सोहम होलीक्रॉस स्कूल का छात्र था तथा इस वर्ष उसने गणित विषय से कक्षा 12वीं की परीक्षा भी दी थी। आईआईटी के चयन के लिए उसने कुछ दिनों पूर्व कोटा के एक कोचिंग क्लास में प्रवेश हेतु परीक्षा भी दी थी।

प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद बुधवार को उसे कोटा के लिए रवाना होना था। इसके लिए जबलपुर ट्रेन में उसका रिजर्वेशन भी था। कोटा जाने से पूर्व वह मंगलवार को काफी खुश था और परिजन व दोस्तों से मुलाकात भी की थी। शाम को वह बेडमिंटन खेलने भी मैदान गया हुआ था। देर शाम वह घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने छोटे भाई के कमरे में उसके साथ चले गया।

दोनों भाई काफी देर तक बातचीत भी किए लेकिन इसके बाद वह अपने कमरे में जाने के बाद पूरी रात सो नहीं पाया। सुबह ५.१५ बजे जब कार का ड्राइवर घर पहुंचा तो उसकी मां प्रीति अग्रवाल उसे उठाने के लिए कमरे में गई तो वहां वह नहीं था। सोहम की मां ने सोचा की वह बाथरूम गया होगा, वहां भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह वहां भी नहीं था।

इसकी जानकारी उन्होंने सोहम के पिता संतोष अग्रवाल को दी। पूरा परिवार उसे ढूंढने में लग गया। इसी दौरान उसकी मां ने देखा कि छत की तरफ जाने वाला दरवाजा खुला हुआ है। उसने ऊपर जाकर देखा तो वहां भी सोहम नजर नहीं आया। उन्होंने छत के चारों तरफ देखा तो घर के पीछे की तरफ सोहम नीचे गिरा पड़ा था।

यह देख सोहम की मां के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी। दोनों पति-पत्नी तत्काल नीचे पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सोहम की मौके पर ही मौत हो गई थी। आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर हादसे की जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


पूरा परिवार है सदमें में
जिस बेटे को थोड़े ही देर में कोटा राजस्थान के लिए परिवार हंसी खुशी विदा करने वाला था। उसी बेटे का शव खून से लथपथ देख पूरा परिवार सदमें में आ गया था। आसपास मृतक के अन्य परिवार वाले भी रहते हैं। सभी को जानकारी लगते ही वहां पहुंच गए लेकिन सोहम को मृत पड़ा देख सभी सदमे में थे।


मोबाइल से डिलीट कर दी थी जानकारी
सोहम ने आत्महत्या करने से पूर्व अपनी मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट कर दिया था। इसके साथ ही उसने अपने मोबाइल को भी फार्मेट कर दिया था। उसने अपने कॉन्टेक्ट नम्बर तक मोबाइल से डिलीट कर दिया था। इसकी वजह से भी उसके आत्महत्या करने की कोई भी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Published on:
06 May 2018 01:54 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात