अंबिकापुर

Ambikapur News: जेएनयू में छात्राओं ने कांग्रेस सांसद पर लगाया कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, BJP महिला मोर्चा ने घेरा कांग्रेस दफ्तर

अंबिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव कर महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद पर की कार्रवाई की मांग
2 min read
JNU student alleged sexual harassment on Congress MLA
Ambikapur news, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जातीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल कोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुव्र्यवहार का आरोप लगा है। इसके बाद से देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसके विरोध में भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha Surguja) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अंबिकापुर में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए, जहां सभा के माध्यम से पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया (BJP District President) ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Ambikapur news, सभा को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष (Photo- Patrika)

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा (Women Security) और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्राओं से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाता रहेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि छात्राओं के साथ कथित दुव्र्यवहार (Harrassment) के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

BJP Workers Protest: इन्होंने भी रखीं अपनी बातें

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधी चौक में आयोजित सभा को भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, मधु चौदाहा, प्रिया सिंह, माया मिश्रा, शकुंतला पांडेय, रजनी बिंद, किरण सोनी, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, शालिनी सिंह एवं रूपा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में मणिपुर कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर मधुसूदन शुक्ला, जनमेजय मिश्रा , मनोज गुप्ता , रूपेश दुबे, मनोज कंसारी , नीलम राजवाड़े, सावित्री जायसवाल , बुधमेत कुजूर, नेहा सोनवानी, अर्चना सिंह, नीलम राजवाड़े, मयंक जायसवाल , संजीव वर्मा, नेहा सोनवानी, अर्चना सिंह, रीना भारती, मीरा सिंह, अर्चना वर्मा, रीना रॉय, राखी यादव, सरोज सिंह, नीलम रॉय, निमत दास, सीमा कश्यप, आशा शुक्ला , जातीन परमार, निरंजन रॉय, मनोज सोनी, आयुष दुबे, सुधांशु चौबे, सविता शर्मा, शिरीष भगत, प्रभा, राधा, फूल कुमारी, रवि विश्वकर्मा, उज्जवल शर्मा, नवराज यादव सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
12 Oct 2026 07:14 pm
Published on:
12 Oct 2026 07:14 pm
Also Read
View All
Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर

Surajpur Double Murder: शिक्षिका और बेटे की नृशंस हत्या मामले 2-3 संदेही हिरासत में, दोनों के मोबाइल भी गायब, पुलिस कर रही है पूछताछ

Ambikapur Digital Arrest: टेलीकॉम और दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, फिर की 22 लाख की ठगी

Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी

अंबिकापुर के विश्वविद्यालय में प्रशासनिक टकराव, कुलपति बोले- निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करते कुलसचिव