अंबिकापुर

दाल खाते ही मां-बेटे की घर से उठ गई अर्थी, बाप-बेटी अस्पताल में भर्ती, पसरा मातम

प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पहिया में कुरथी दाल खाने के बाद मां की मौत, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम
2 min read
former MLA reached hospital
MLA reached to meet injured

सूरजपुर. प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पहिया में कीटनाशक डालने से विषाक्त हो चुके कुरथी के दाल के सेवन से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं पति व बेटी गंभीर हो गए। उनका उपचार प्रतापपुर अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार ने पिछले एक साल से कुरथी का बीज बोने के लिए रखा था।

बीज खराब न हो इसलिए उन्होंने उसमें कीटनाशक का छिड़काव भी कर दिया था। इसी बीच रविवार की रात उन्होंने दाल बनाकर खा ली और उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक भी मृतक के घर पहुंचे। उन्हें घरवालों ने अपनी व्यथा सुनाई।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम पहिया निवासी 45 वर्षीय सुमन राम सिंह गोंड़ ने घर में गत वर्ष कुरथी के बीज में बीएससी कीटनाशक मिलाकर रखा था ताकि वो खराब न हो। कुछ दिनों पूर्व उसने कुरथी के बीज को खेत में बो दिया था। जो बीज बच गया था, उसे धोने के बाद रविवार की रात दाल बनाकर पूरे परिवार ने सेवन किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। देर रात लगभग 3 बजे सुमन राम, उसकी पत्नी 40 वर्षीय उर्मिला, बेटे 10 वर्षीय सुखराम व बेटी 15 वर्षीय सरिता की तबीयत बिगडऩे लगी।

इसके बाद सभी उल्टियां करने लगे। घर में हो-हल्ला होने लगा। सभी एक-दूसरे का हाल पूछ ही रहे थे कि इसी बीच उर्मिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर स्थिति में पति, बेटे व बेटी को निजी वाहन से प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर अस्पताल पहुंचते ही सुखराम की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमन राम व उसकी बेटी सरिता का उपचार अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। एक साथ मां-बेटे की मौत से घर व गांव में मातम पसर गया है।


पूर्व विधायक पहुंचे मिलने
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. पे्रमसाय सिंह मृतक के परिजनों से मिलने अस्पताल में पहुंचे। यहां भर्ती पीडि़त ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। बताया जा रहा है कि मृत मां-बेटे का पीएम करने शाम को डॉक्टर पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

Published on:
11 Sept 2017 10:39 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: ऐसी भी बहनें जो बनीं परिवार की ढाल, सुनैना, सुमित्रा और किरण भाई से लेकर पूरे परिवार की भी उठा रहीं जिम्मेदारी

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत

Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत