अंबिकापुर

सरगुजा की बेटियां बॉस्केटबॉल में दिखा रहीं दम, दुर्ग को हराकर पहुंचीं क्वार्टर फाइनल में

17वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का जांजगीर में किया जा रहा है आयोजन
2 min read
Women Basketball players
Women Basketball players

अंबिकापुर. 17वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक जांजगीर जिले में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की महिला व पुरुष टीम टीम ने भी हिस्सा लिया है।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 टीम पुरुष वर्ग और 14 महिला वर्ग के टीम ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में सरगुजा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैच जीते। इस जीत के साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।


जांजगीर में आयोजित 17वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सरगुजा की बेटियां दमखम दिखा रही हैं। भले ही सरगुजा की पुरुष वर्ग कि टीम ने प्रतियोगिता में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और पहले ही मैच में दुर्ग रेलवे की टीम से हार गए। लेकिन महिला वर्ग की टीम ने बास्केटबॉल खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

सरगुजा जिला की महिला टीम का मुकाबला रायगढ़, जांजगीर व दुर्ग कार्पोरेशन की टीम से हुआ। यहां तीनों टीमों को पराजित कर सरगुजा की महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में सरगुजा व राजनादगांव की टीम का मुकाबला होना हैं। राजनादगांव की टीम ने भी प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाया है।

राजनादगांव की टीम में इन्टरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं। सरगुजा जिला की युवा महिला टीम में सुनैना जायसवाल ही एक ऐसी सीनियर खिलाड़ी है, जिन्हें कई मैंचों का अनुभव है। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला की टीम भी मजबूत है, और अच्छा खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाने का भरपूर प्रयास करेगी।

महिला खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से कृष्णा प्रताप सिंह, सुशील कुमार यादव, रघुनाथ मुखर्जी, सतीश कश्यप, नितिन त्रिपाठी, धनेश प्रताप सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिन्हा, अजय शर्मा, पूजा अम्बष्ट, मरियम एडिग व आलोक सहित अन्य खिलाडिय़ों ने उन्हें बधाई दी है।

Published on:
17 Dec 2017 04:07 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ