अंबिकापुर

पथरीले रास्तों से होकर झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे नवपदस्थ आईजी, जवानों से कही ये बातें

Surguja IG: आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए आईजी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, एसपी भी थे साथ
2 min read
Surguja IG
IG reached in Naxal effected area

अंबिकापुर. Surguja IG: नव पदस्थ आईजी अंकित गर्ग पथरीले रास्तों से होकर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम चुनचुना-पुंदाग पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं को सुना। आईजी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान आईजी ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपकी लगन मेहनत व आम जनता के लोगों के सेवा भावना बहुत ही प्रेरणादायक है।

पुलिस के जवानों पर आमजन का विश्वास कम नहीं होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हमें साथ मिलकर कार्य करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां सहित अन्य कारकों से आप सभी परिचित हैं।

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डीके सिंह, रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश देवांगन सहित सीआरपीएफ एवं जिला बल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

निभाएं अपनी जिम्मेदारी
आईजी ने कहा कि भुताही सीआरपीएफ कैंप का निर्माण होने से हमें निश्चित ही नक्सली गतिविधियों को जीरो टॉरलेंस करने में सक्षम होंगे। पिछले कुछ वर्षों में प्रतिहिंसा की गतिविधियां कम हुई है और हमने शांति स्थापित करने में सफलता पाई है।

उन्होंने (Surguja IG) जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने और एक दूसरे की मदद करते हुए उनका हाथ थामें। जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है।

जिला बलरामपुर में नक्सल उन्मूलन एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है।

Published on:
06 Aug 2023 08:33 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद