अंबिकापुर

नशे के कारोबारियों पर रहम करने वाले 2 टीआई को आईजी ने किया लाइन अटैच, 2 एएसआई पर भी गिरी गाज

Surguja IG: सरगुजा संभाग के आईजी रतनलाल डांगी ने की सख्त कार्रवाई, आज ही आईजी (IG) ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी (Warning)
2 min read
नशे के कारोबारियों पर रहम करने वाले 2 टीआई को आईजी ने किया लाइन अटैच, 2 एएसआई पर भी गिरी गाज
Surguja IG Ratanlal Dangi

अंबिकापुर. सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी (Surguja IG) ने आज कुछ घंटे पहले ही नशे के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले थाना-चौकी प्रभारियों व पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ लाइन अटैच करने के साथ ही जांच के बाद बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी।

चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही आईजी ने शहर के 2 टीआई व 2 एएसआई के खिलाफ कार्रवाई कर दी। उन्होंने कोतवाली व गांधीनगर टीआई को जहां लाइन अटैच कर दिया, वहीं कोतवाली व गांधीनगर के एक-एक एएसआई (ASI) को जशपुर जिले में अटैच कर दिया है। इससे पुलिस विभाग (Surguja Police) में हडक़ंप मच गया है।


गौरतलब है कि कोतवाली व गांधीनगर थाना प्रभारियों (Kotwali and Gandhinagar TI) द्वारा अपने थाना क्षेत्र में एनडीपीएस, नशीली दवाइयों-पदार्थों के रोकथाम हेतु कोई ठोस एवं कारगर कार्रवाई नहीं किए जाने से अपराधियों के हौसले बढ़ते रहे। आम जनता भी इन पुलिसकर्मियों की शिकायत करती रही। ऐसे में पुलिस विभाग की छवि समाज में धूमिल हुईं।

उक्त अधिकारियों की कर्तव्य विमुखता एवं गैर जिम्मेदाराना पूर्ण कृत्य के कारण आईजी ने पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा से रिपोर्ट प्राप्त की, जिसमें ये दोषी पाए गए। इसके बाद आईजी ने थाना प्रभारी गांधीनगर राहुल तिवारी व थाना प्रभारी कोतवाली आलक्ष्मी राम को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।


2 एएसआई भेजे को जशपुर किया अटैच
आईजी ने गांधीनगर थाने में पदस्थ एएसआई (ASI) बृजकिशोर पांडेय तथा कोतवाली में पदस्थ एएसआई धनजंय पाठक को अपने बीट क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कारवाई करने में लापरवाही बरतने के कारण जिला सरगुजा से जिला जशपुर अटैच कर दिया।


आगे भी करेंगे कार्रवाई
आईजी ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में भी ऐसी ही कारवाई की जाएगी। आईजी ने सभी जिले के एसपी से ऐसे पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भेजने कहा है जो नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर शिकंजा कसने में लापरवाही बरत रहे हैं।

Published on:
29 Sept 2020 05:25 pm
Also Read
View All
Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर