अंबिकापुर

Video : सद्भावना दौड़ में तहसीलदार ने एसपी को पछाड़ा, एएसपी रास्ते में बैठ गए वाहन पर, दौड़ती पहुंचीं महिला आईएएस

नेक विचार एवं मिलजुलकर आगे बढऩे के संदेश के साथ सद्भावना एवं स्वच्छता दौड़ का हुआ आयोजन, सभी ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

3 min read
Sadbhavna race
Sadbhavna race

अंबिकापुर. लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के साथ मिल-जुलकर आगे बढऩे का संदेश देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंबिकापुर में सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना सह स्वच्छता दौड़ शासकीय मल्टीपरपज स्कूल के प्रांगण से प्रारंभ होकर महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में खत्म हुआ।

इस दौरान सद्भावना दौड़ के प्रतिभागियों एवं कार्यक्रम के सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया। अधिकारी वर्ग में तहसीलदार ने एसपी को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर उद्यान अधीक्षक रहे। इधर महिला आईएएस नम्रता गांधी दौड़ती हुईं स्टेडियम पहुंचीं जबकि एएसपी थककर रास्ते में ही अपने वाहन पर सवार हो गए।

इस अवसर पर आईजी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान से हमें यह स्वतंत्रता मिली है। इस स्वतंत्रता को हमें अक्षुण्ण एवं सभी को एक सूत्र में बांधे रखना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने अधिकारों का उपयोग करते हैं उसी प्रकार हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर भी ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि सबके प्रति अच्छी भावना एवं अच्छी सोच रखते हुये देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है। एसपी आईपीएस सदानंद कुमार ने कहा कि सद्भावना दौड़ का मतलब सब एक साथ दौड़ सकें और यह संदेश दें कि दौड़ते हुये देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जीवन की दौड़ में मिलकर दौड़ते जायें और देश को आगे बढ़ायें।

इस अवसर अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा, एएसपी आरके साहू, एसडीएम अजय त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे सहित अन्य जिलाधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभय तिवारी द्वारा किया गया।


आलस्य, भय व बुरी आदतों से आजादी जरूरी
जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी ने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिये आलस्य, भय और बुरी आदतों से आजादी जरूरी है। इन तीनों को जितनी जल्दी हो सके अपने से दूर रखें। सहायक कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपने जीवन का बलिदान देकर आजादी दिलाई है। आज हमें अशिक्षा एवं अस्वच्छता से आजादी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा स्वच्छता का ध्यान रखें, ताकि वे बीमार न हों और अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर सकें।

हमारे पूर्वजों के संघर्ष से मिली है आजादी
छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के संघर्ष से मिला है। यह सभी जानते-समझते हैं। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के संचालक अखिलेश सोनी ने कहा कि भावी पीढ़ी को देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों की जीवनी को पढऩा चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2022 तक नये भारत का निर्माण कराना है। निगम के नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा ने कहा कि सद्भावना से आशय अच्छे विचारों से है और अच्छे विचारों का संकल्प हमेशा सिद्धी को प्राप्त करता है।


ताकि नयी पीढ़ी को हो एहसास
छग अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रबोध मिंज ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के कई वर्षो के संघर्षो के बाद मिली है। इस स्वतंत्रता को नई पीढ़ी को एहसास दिलाने के लिए यहां स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश आजाद है और हम सबको आजाद देश को प्रगति पर ले जाना है।

ये रहे दौड़ के विजेता
अंत में सद्भावना दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें मिडिल स्कूल स्तर के बालक वर्ग में प्रथम पुशम्भर राजवाडे, द्वितीय तनिष्क सिन्हा, तृतीय अंकित बखला, बालिका वर्ग में संजना सिंह, द्वितीय स्तुति टेरेसा एवं तृतीय जोएस मेरी मिंज, हायर सेकेंडरी बालक वर्ग में प्रथम सशक्त रघुवंशी, द्वितीय जॉन मियानी लकड़ा, तृतीय रोहित टोप्पो,

बालिका वर्ग में प्रथम कुमारी एकता पैकरा, द्वितीय कुमारी अंजिला, तृतीय आकांक्षा लकड़ा तथा आम नागरिकों में प्रथम दिनेश चेरवा, द्वितीय मनोज ठाकुर, तृतीय विकास प्रसाद सिंह, अधिकारियों में प्रथम उद्यान अधीक्षक तुलसी राम दिनकर, द्वितीय तहसीलदार रमेश मोर एवं तृतीय एसपी सदानंद कुमार को तथा विशेष पुरस्कार गुरूविन्दर पाल सिंह को प्रदान किया गया।

Published on:
14 Aug 2018 06:22 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर