अंबिकापुर

1 किमी लंबी रैली निकालकर कहा- अभी करो अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो- देखें Video

सरगुजा संभाग के अनियमित कर्मचारियों ने शहर में निकाली विशाल रैली, रमन सरकार के खिलाफ लगाए नारे

2 min read
Irregular employees rally
Rally

अंबिकापुर. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राज्य के हर तबके के कर्मचारी शासन पर दबाव बनाने में लगे हैं। आए दिन रैलियां निकल रही है और रमन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। कर्मचारियों की मंशा है कि सरकार उनकी मांगों को चुनाव से पहले पूरा करे।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ सरगुजा के बैनर तले संभाग के सभी जिलों के अनियमित कर्मचारियों ने गुरुवार की दोपहर शहर में विशाल रैली निकाली।

लगभग 1 किलोमीटर लंबी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा- अभी करो अर्जेंट करो- हमको परमानेंट करो। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कमिश्नर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। रैली में करीब 5 हजार अनियमित कर्मचारी शामिल रहे।


छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सरगुजा संभाग के सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया व जशपुर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार विरोध प्रदर्शन किया। पहले सभी कर्मचारियों ने एसबीआई कलेक्टोरेट शाखा के सामने एकजुट होकर प्रदर्शन किया फिर शहर में विशाल रैली निकाली। सरकार से उनकी मुख्य मांग उन्हें नियमित करने की है।

रैली में कर्मचारी हाथों में बैनर, पोस्टर व तख्ती लेकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रमन सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। रैली हड़ताल स्थल से निकलकर देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए कमिश्रर कार्यालय पहुंची। यहां कर्मचारियों ने कमिश्नर को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद रैली गुरुनानक चौक, गुदरी चौक, जोड़ा पीपल होते हुए हड़ताल स्थल तक पहुंची। शुक्रवार को भी संभाग के सभी कर्मचारी अंबिकापुर में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उनके द्वारा रायपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पूर्व अनियमित व संविदा कर्मचारियों ने अपने-अपने जिला मुख्यालयों में 3 दिन तक हड़ताल किया था।


ये नारे भी लगाए
अनियमित कर्मचारियों ने 'अभी करो अर्जेंट करो- हमको परमानेंट करो' समेत रमन सरकार होश में आओ, अभी तो ये अंगड़ाई है-आगे और लड़ाई है, आउटसोर्सिंग बंद करो, ठेका प्रथा बंद करो जैसे नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। 1 किलोमीटर लंबी रैली में करीब 5 हजार महिला-पुरुष कर्मचारी शामिल हुए।

Published on:
19 Jul 2018 04:13 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार