अंबिकापुर

Teacher died in road accident: सडक़ हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, स्कूल से छुट्टी के बाद साथी शिक्षक के साथ लौट रही थी घर

Teacher died in road accident: दुर्घटना को लेकर संशय बरकरार, कोई कह रहा अज्ञात बाइक सवारों ने मारी टक्कर तो कुछ स्कूटी से पीछे की ओर गिरने की कह रहे बात
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2025, 8:28 PM IST
Teacher died in road accident
Teacher Ankita Singh died in road accident (Photo- Patrika)

लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी पुलिया के समीप शुक्रवार की शाम को सडक़ हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। वह स्कूल से छुट्टी के बाद साथी शिक्षक की स्कूटी में बैठकर लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्कूटी को अन्य वाहन ने टक्कर मारी (Teacher died in road accident) या शिक्षिका खुद स्कूटी से पीछे की ओर गिर गई, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। शिक्षिका का शव मरच्यूरी में रखवाया गया है। मामले में लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Teacher Ankita Singh (Photo- Patrika)

शिक्षिका (Teacher died in road accident) अंकिता सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसु में पदस्थ थी। वह प्रतिदिन स्कूल के ही शिक्षक हितेश भोई के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना करती थी। 19 दिसंबर शुक्रवार की शाम 4 बजे विद्यालय की छुट्टी होने पर शिक्षिका अंकिता सिंह अपने ही विद्यालय के शिक्षक हितेश भोई के साथ स्कूटी में सवार होकर लखनपुर आ रही थी।

Teacher dead body (Photo- Patrika)

जैसे ही बेलदगी पुलिया के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों ने स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी। हालांकि टक्कर मारे जाने को लेकर संशय है। हादसे में शिक्षिका अंकिता (Teacher died in road accident) के सिर में गंभीर चोटें आईं। उपचार हेतु उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।

Teacher died in road accident: परिजन को दी गई सूचना

शिक्षिका का शव (Teacher died in road accident) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर की मरच्यूरी में रखा गया है। घटना की सूचना मृतका के परिजन और लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आगे की प्रक्रिया शुरु की। घटना को लेकर शिक्षा विभाग में शोक का माहौल व्याप्त है।

Updated on:
19 Dec 2025, 8:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी