9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road accident: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी व साइकिल को मारी थी टक्कर, शिक्षिका की मौत, 2 मासूम बच्चे घायल

Road accident: पिकअप की टक्कर से शिक्षिका व साइकिल सवार 2 मासूम गंभीर रूप से हो गए थे घायल, अपनी साथी शिक्षिका के साथ मृतका जा रही थी स्कूल

less than 1 minute read
Google source verification
Road accident

Demo pic

अंबिकापुर. 14 नवंबर की सुबह शहर के बिलासपुर रोड में पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार 2 शिक्षिका व साइकिल सवार एक ग्रामीण को टक्कर (Road accident) मार दी थी। साइकिल में 2 मासूम बच्चे भी बैठे थे। दुर्घटना में एक शिक्षिका व दोनों बच्चे घायल हो गए थे। शिक्षिका को इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं दोनों मासूम बच्चों का इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआपारा निवासी प्रिया विश्वकर्मा पति ऋषिकांत विश्वकर्मा डीएव्ही स्कूल लखनपुर में शिक्षिका थी। वह 14 नवंबर की सुबह स्कूटी से साथी शिक्षिका पूजा पांडेय के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी बीच मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर रोड स्थित भि_ीकला के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर (Road accident) मार दी थी।

इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार को भी टक्कर मारी थी। साइकिल में 2 मासूम बच्चे भी बैठे थे। दुर्घटना में शिक्षिका प्रिया विश्वकर्मा व दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई थीं। जबकि शिक्षिका पूजा पांडेय को मामूली चोट आई थी।

यह भी पढ़ें: Triple murder case: मोख्तार और आरिफ ने मिलकर की थी मां-बेटी व बेटे की नृशंस हत्या, शादी से मुस्कान ने किया था मना

Road accident: निजी अस्पताल में शिक्षिका की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका प्रिया विश्वकर्मा को शहर के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान 22 नवंबर को उसकी मौत (Road accident) हो गई। वहीं दोनों बच्चों का इलाज होलीक्रॉस अस्पताल में चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग