अंबिकापुर

Breaking : शिक्षकों को यकीन था करेगा CG टॉप, आया 5वां स्थान, जानिए क्या बनना चाहता है रोशन

शिक्षाकर्मी के बेटे रोशन ने 10वीं में हासिल किया 5वां स्थान, सरस्वती शिशु मंदिर का है छात्र, बधाई देने वालों का लगा तांता
2 min read
Roshan with parents
Roshan Tiwari

अंबिकापुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के रोशन तिवारी ने 5वां स्थान हासिल किया। रोशन के पिता अरविंद तिवारी कल्याणपुर के प्राइमरी स्कूल में शिक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ हैं जबकि मां सुषमा तिवारी गृहिणी हैं। पत्रिका से चर्चा के दौरान रोशन ने बताया कि वह मेरिट में स्थान पाकर काफी खुश है।

आगे चलकर वह मैथ्स से आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहता है। इस उपलब्धि से खुश उसके शिक्षकों का कहना है कि उन्हें यकीन था कि रोशन छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल करेगा लेकिन मेरिट में जगह बनाने को लेकर वे खुश हैं। रोशन ने यह उपलब्धि हासिल कर अविभाजित सरगुजा का नाम रौशन किया है।

CGBSE 2018 से सम्बंधित हर ख़बर की लेटेस्ट अपडेट के लिए कहा क्लिक करें: CLICK HERE

अंबिकापुर के गोधनपुर निवासी रोशन तिवारी शुरु से ही पढ़ाई सहित अन्य विधाओं में मेधावी रहा है। रोशन दो भाई-बहनों में छोटा है। पिता के शिक्षक होने की वजह से शुरु से ही पढ़ाई में उसकी काफी रुचि रही। रिजल्ट जारी होने के बाद जैसे ही रोशन के मेरिट में स्थान बनाने की सूचना उसके माता-पिता को मिली, वे खुशी से उछल पड़े। उन्होंने बेटे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

रोशन ने भी अपने माता-पिता व बड़ी बहन के पैर छुकर आशीर्वाद लिए। रोशन आगे चलकर आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

CGBSE 2018 Topper: इंटरव्यू और कहानी के लिए: CLICK HERE

इस संबंध में रोशन की क्लास टीचर मीरा साहू ने बताया कि रोशन पढ़ाई के अलावा सभी एक्टिविटी में हिस्सा लेता था। उसमें भी वह हमेशा पहले से लेकर तीसरे स्थान पर ही रहता था। वह खेलकूद, भाषण, गीत-संगीत सहित अन्य एक्टिविटी में भी पीछे नहीं रहा।


सफलता का दिया मूलमंत्र
रोशन ने अपनी सफलता के पीछे की जो कहानी बताई है उसे जानकर दूसरे छात्रों को भी पे्ररणा मिलेगी। रोशन ने बताया कि उसकी सफलता का मूलमंत्र यह है कि 'पढ़ो ज्यादा, लिखो कम और समझो सबसे ज्यादा'।


शिक्षकों ने दी बधाई
मेरिट में स्थान बनाने वाला रोशन को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर से निकलने के बाद रोशन अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंचा। यहां प्राचार्य, शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने इस उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी। शिक्षकों का कहना है कि 5वीं से लेकर 9वीं कक्षा तक वह काफी अच्छे अंकों से पास हुआ है।

Published on:
09 May 2018 02:37 pm
Also Read
View All
Big Incident: सरगुजा में खेत की जुताई करते कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर, निकालते समय पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Surguja Car Accident: एनएच पर तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, हवा में उछलकर 15 मीटर दूर गिरा, मौत

Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन