अंबिकापुर

CG News: काम दिलाने के बहाने किशोरी को दिल्ली में बेचा, फोन पर रोते हुए परिजन को बताई व्यथा

CG News: नाबालिग लड़की को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही एक महिला अपने साथ दिल्ली ले गई थी। किशोरी कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। महिला उसे काम दिलाने के बहाने ले गई थी।

less than 1 minute read
डेढ़ साल से देहरादून में फंसी है किशोरी (Photo Patrika)

CG News: काम दिलाने के बहाने 16 वर्षीय किशोरी को दिल्ली में ले जाकर बचने का मामला सामने आया है। एक महिला ने बिचौलिए के माध्यम से उसे ले जाकर बेच दिया है। पीड़िता पिछले डेढ़ वर्ष से देहरादून में फंसी हुई है। किशोरी ने अपने परिजन से फोन पर संपर्क किया और रोते हुए बताया कि देहरादून में है और परेशानी में है।

किशोरी ने परिजन से लेने आने की गुहार लगाई। परिजन ने शनिवार को मामले की शिकायत सीतापुर थाने में की है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द किशोरी को मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेटला निवासी एक नाबालिग लड़की को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही एक महिला अपने साथ दिल्ली ले गई थी। किशोरी कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। महिला उसे काम दिलाने के बहाने ले गई थी। करीब डेढ़ साल बाद छात्रा को साथ ले जाने वाली महिला वापस लौटी, लेकिन किशोरी उसके साथ नहीं आई।

Published on:
02 Jun 2025 12:59 pm
Also Read
View All
MLA caste certificate dispute: सीतापुर विधायक की जाति प्रमाण पत्र पर विवाद, हाईकोर्ट ने कहा- 90 दिन में पूरी करें जांच, ये बोले विधायक

Nursing Home Act: अंबिकापुर में नर्सिंग होम एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां, गली-मोहल्लों में अव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पताल

Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण