
नाली निर्माण में चली जेसीबी (Photo- Patrika)
CG News: पेटी ठेकेदार ने अपने मुख्य ठेकेदार को बदनाम करने की मानो साजिश रच ली हो। हम ऐसा इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि नगर पालिका के द्वारा बनाये जा रहे वार्ड क्रमांक 22 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 120 मीटर नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले नगर पालिका के अधिकारियों को निर्माण कार्य में बड़ी अनियमित देखने को मिली व अनियमितता देखते ही सबसे पहले अधिकारियों ने काम रुकवाया और जेसीबी भी मंगाकर उसे तुड़वा दिया।
दरअसल इस निर्माण कार्य को लेकर तकरीबन पखवाड़े पर पहले भी शिकायत हुई थी जिस पर ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके ठेकेदार के पेटी कॉन्टैक्टर के द्वारा नियम कायदों में अनदेखी करने में कोई कमी नही की गई। जिसके चलते निर्माण कार्य को तुड़वा दिया गया। वार्ड वासियों ने यह भी बताया कि, पेटी कॉन्टैक्टर के द्वारा बेस नहीं किया गया है पुराने बेस पर ही नाली की आधारशिला रख दी गई है।
जानकारी के मुताबिक यह निर्माण कार्य गगन ट्रेडर्स के द्वारा कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार के द्वारा अपने इस कार्य को अमित जैन पेटी कॉन्टैक्टर को काम करने दिया गया है, लेकिन उनके द्वारा काम में कोताही बरती जा रही है।नियम कायदों से भर जाकर पेटी कॉन्टैक्टर के द्वारा काम कराया जा रहा था जब मौके पर पहुंचे तब भी काम जारी था। जिससे नाराज नगर पालिका के अधिकारियों ने मौका रहते निर्माण कार्य को जेसीबी बुलवाकर तुड़वा दिया। आप नए सिरे से नाली निर्माण का कार्य करवाए जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
CG News: नगर पालिका के अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु ने पिछले दिनों नगर पालिका का काम करने वाले ठेकेदारों को पहले ही सचेत कर चुके हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी लेकिन कुछ ठेकेदार अध्यक्ष उपाध्यक्ष के इस सख्त निर्देश को भी मानने को तैयार नहीं है।
अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं। दरअसल यह निर्माण कार्य 5 लाख की लागत से चल रहा है। इसी निर्माण कार्य को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो चुका है, जिसमें गड़बड़ी साफ तौर पर नजर आई थी।
जानकारी के मुताबिक यह निर्माण कार्य गगन ट्रेडर्स के द्वारा कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार के द्वारा अपने इस कार्य को अमित जैन पेटी कॉन्टैक्टर को काम करने दिया गया है, लेकिन उनके द्वारा काम में कोताही बरती जा रही है। नियम कायदों से भर जाकर पेटी कॉन्टैक्टर के द्वारा काम कराया जा रहा था जब मौके पर पहुंचे तब भी काम जारी था। जिससे नाराज नगर पालिका के अधिकारियों ने मौका रहते निर्माण कार्य को जेसीबी बुलवाकर तुड़वा दिया। आप नए सिरे से नाली निर्माण का कार्य करवाए जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
नगर पालिका के अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतु ने पिछले दिनों नगर पालिका का काम करने वाले ठेकेदारों को पहले ही सचेत कर चुके हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी लेकिन कुछ ठेकेदार अध्यक्ष उपाध्यक्ष के इस सख्त निर्देश को भी मानने को तैयार नहीं है और अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं, दरअसल यह निर्माण कार्य 5 लाख की लागत से चल रहा है इसी निर्माण कार्य को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो चुका है जिसमें गड़बड़ी साफ तौर पर नजर आई थी।
Updated on:
29 May 2025, 2:30 PM IST
Published on:
29 May 2025, 2:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.