CG govt News: जानकारी के अनुसार सीएम ने अपने दौरे के समय नगर पंचायत पत्थलगांव और गदरी नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद नगरीय प्रशासन विभाग और सीएम सचिवालय में इस संबंध में नोटशीट चलाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अगस्त के अंत तक दोनों नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने की अधिसूचना जारी हो जाएगी।