31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार संघ के सचिव पर हमला, पहले किया मारपीट फिर नाली में दिया धक्का…

CG News: गनीमत रही कि ठेकेदार के शरीर में नाली में लगी सरिया नहीं घुसी। पीड़ित नगर निगम ठेकेदार संघ के सचिव भी हैं। थाना प्रभारी से मामले की शिकायत करते हुए आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 24 Dec 2024, 12:21 PM IST

CG News

CG News: शहर के अनुकूल देव वार्ड में निगम की ओर से नाली निर्माण का काम करवाया जा रहा है। यहां काम करवा रहे ठेकेदार व मजदूरों को आए दिन विवाद का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी यहां के मजदूरों के साथ रॉनी मोजेस पिता विलसन मोजेस विवाद कर रहा था।

जब ठेकेदार सुमित शुक्ला यहां काम देखने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि रॉनी उनके मजदूरों से विवाद कर रहा है। (chhattisgarh news) उन्होंने रॉनी से ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए हाथ छोड़ दिया। इसके बाद ठेकेदार को उसने निर्माणाधीन नाली में धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें: Jagdalpur News: एनएमडीसी की वादाखिलाफी, विरोध में बेमियादी धरने पर बैठी प्लांट प्रभावित 4 युवतियां

CG News: गनीमत रही कि ठेकेदार के शरीर में नाली में लगी सरिया नहीं घुसी। पीड़ित नगर निगम ठेकेदार संघ के सचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के तत्काल बाद वे संघ के पदाधिकारियों के साथ बोधघाट थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मामले की शिकायत करते हुए आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया।

टीआई ने मामले की जांच के बाद एफआईआर का भरोसा दिया है। सचिव ने कहा निगम क्षेत्र में ठेकेदार और मजदूर शांतिप्रिय तरीके से काम करते हैं। इस तरह की घटना से संघ के सभी सदस्यों में आक्रोश है।