अंबिकापुर

भगवान भोलेनाथ का भक्त बोलेरो के पीछे घास पर लेटा तो लग गई आंख, अचानक बैक कर दी, फिर…

देवगढ़ स्थित अद्र्धनारेश्वर शिवलिंग पर जल चढ़ाने जा रहा था कांवरिया, रास्ते में भोजन करने के बाद कर रहा था आराम
2 min read
sawan
Sawan ka news

अंबिकापुर. 15 वर्षीय एक कांवरिया अपने दोस्तों के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने देवगढ़ धाम जा रहा था। रास्ते में पंडाल में भोजन करने के बाद वह वहीं खड़ी बोलेरो के पीछे घास पर लेट गया। इस दौरान उसकी आंख लग गई। इधर ड्राइवर आया और बिना देखे उसने बोलेरो को बैक कर दिया।

इससे बोलेरो का पहिया उसके सीने पर चढ़ गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां कांवरिया का इलाज जारी है।

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त उनका जलाभिषेक करने विभिन्न धाम में पहुंच रहे हैं। इसके लिए दूर-दूर से कांवरियों का जत्था पैदल ही वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहा है। इसी कड़ी में बिश्रामपुर निवासी हर्ष अग्रवाल पिता रतनलाल अग्रवाल 15 वर्ष अपने दोस्तों के साथ कांवर लेकर देवगढ़ स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकला था।

वह रेण नदी छठ घाट से कांवर में जल भरकर पैदल सभी के साथ जा रहा था। रास्ते में ग्राम मंहगई में संगठनों द्वारा कांवरियों के लिए लगाए गए नाश्ता-भोजन के पंडाल में उसने भोजन किया। इसके बाद वह वहीं खड़ी बोलेरो के पीछे घास देखकर लेट गया। थोड़ी देर में ही उसकी आंख लग गई।

इसी बीच बोलेरो का ड्राइवर वहां आया और बिना देखे उसने वाहन को बैक कर दिया। इससे बोलेरो का एक पहिया उसके सीने पर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने निजी वाहन से घायल कांवरिए को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां प्राथमिक उपचार पश्चात उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। रेफर किए जाने के पश्चात परिजन द्वारा उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज जारी है।

Updated on:
09 Aug 2018 01:13 pm
Published on:
09 Aug 2018 12:46 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट