अंबिकापुर

Shameful act by couple: Video: मंदिर के भीतर युवक-युवती की शर्मनाक करतूत CCTV कैमरे में कैद- देखें वीडियो

Shameful act by couple: छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट के पुराने बौद्ध मंदिर में दर्शन करने आए थे दोनों, पुलिस कर रही है दोनों की खोजबीन
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 6:19 PM IST
Shameful act by couple: मंदिर के भीतर युवक-युवती की शर्मनाक करतूत CCTV कैमरे में कैद, आप भी देखें वीडियो
Girl thief

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट में युवक-युवती (Shameful act by couple) की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दोनों शनिवार की सुबह यहां स्थित बौद्ध मंदिर में दर्शन करने घुसे थे। इस दौरान दोनों के अलावा और कोई नहीं था। दर्शन करने के बाद अचानक उनकी नीयत बदल गई और वे इधर-उधर ताक-झांक करने लगे। इसके बाद उन्होंने मंदिर की दानपेटी से कुछ रुपए व सामान चोरी की और फरार हो गए। यह पूरी घटना मंदिर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस आरोपी युवक-युवती की खोजबीन में जुट गई है।

मैनपाट के रोपाखार में पुराना बौद्ध मंदिर स्थित है। मैनपाट में आने वाले सैलानी मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह 7.20 बजे युवक-युवती का जोड़ा (Shameful act by couple) मंदिर में दाखिल हुआ। इस दौरान मंदिर में कोई नहीं था। दर्शन करने के बाद युवक-युवती के मन में जाने क्या सूझी कि उन्होंने चोरी करने का मन बना लिया।

Young man

इसके बाद दोनों मंदिर के भीतर रखी चीजों को खंगालने लगे। इसी बीच युवक ने दानपेटी में रखे रुपए अपनी जेब में रख लिए, वहीं युवती भी कुछ सामान उठाकर रखती नजर आई। इसके बाद वे वहां से चले गए।

यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (Shameful act by couple) में कैद हो गई। युवक-युवती को भी यह अंदेशा नहीं था कि जिस मंदिर में वे चोरी कर रहे हैं, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।

Shameful act by couple: सीसीटीवी कैमरा देख चोरी का चला पता

युवक-युवती के जाने के बाद मंदिर प्रबंधन के लोगों ने सामान बिखरा व दानपेटी से रुपए गायब देखा तो सीसीटीवी कैमरा चेक करने लगे।

Young girl in temple

इस दौरान उन्हें युवक-युवती का जोड़ा (Shameful act by couple) चोरी करता दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने कमलेश्वरपुर थाने में दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है।

Updated on:
26 Apr 2025, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी