अंबिकापुर

Theft in house: परिवार समेत गया था ओडिशा, घर का ताला तोडक़र 80 हजार कैश, बुलेट व ज्वेलरी ले उड़े चोर

Theft in house: घर का ताला टूटा देख पड़ोसी ने फोन कर मकान मालिक को दी सूचना, लौटा तो घर का नजारा देख उड़ गए होश, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2025, 8:36 PM IST
Theft
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

अंबिकापुर। शहर के बाबूपारा स्थित सूने मकान में चोरों (Theft in house) ने धावा बोला। चोरों ने नगद 80 हजार रुपए, बुलेट, कपड़े, जूते सहित सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस दौरान मकान मालिक सपरिवार ओडिशा गया था। पड़ोसी की सूचना पर मकान मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

अशोक गढ़ावा शहर के बाबूपारा स्थित गौरव पथ का रहने वाला है। वह कुछ दिन पूर्व घर में ताला बंदकर सपरिवार ओडिशा गया था। शुक्रवार को पड़ोसी ने घर में चोरी (Theft in house) होने की जानकारी उसे मोबाइल पर दी।

सूचना पर पूरा परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा (Theft in house) हुआ था। घर के भीतर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी खंगाल कर 80 हजार रुपए नकद, कपड़े, जूते व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे।

Theft in house: बुलेट भी ले गए

घर में बुलेट व एक अन्य बाइक की चाबी टंगी थी। चोर बुलेट का लॉक खोलकर ले गए। इसके अलावा चोरों ने गुरुवार की रात मोहल्ले के ही राघवेंद्र यादव के घर भी चोरी (Theft in house) के नीयत से ताला तोड़ा, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आरोपियों को पकडऩे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Updated on:
21 Jun 2025, 8:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप