अंबिकापुर

हमर लैब में रिजेंट टेस्टिंग किट नहीं, मरीजों को दी जा रही मैनुअल रिपोर्ट, जांच से लेकर इलाज में हो रही परेशानी

Hamar lab: मैनुअली जांच के भरोसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन, जांच रिपोर्ट पर भी कई लोग नहीं कर रहे भरोसा, एमएस का कहना कि किट के लिए सीजीएमएससी को लिखा गया है पत्र
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2023, 3:56 PM IST
hamar_lab.jpg

अंबिकापुर. Hamar lab: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हमर लैब में जांच के लिए रिजेंट टेस्टिंग किट खत्म हो गई है। इसकी वजह से 10 दिनों से ऑटोमेटिक सीबीसी जांच नहीं हो पा रही है। इस जांच से कई बीमारियों का पता लगाया जाता है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन मैनुअली जांच करने का दावा कर रहा है। इधर मैनुअली जांच रिपोर्ट को लेकर मरीजों के मन में भी भ्रांति है।


मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समय पर जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। हमर लैब अनुपयोगी साबित हो रहा है। हमर लैब में पिछले 10 दिनों से रिजेंट किट नहीं होने के कारण मरीजों की ऑटोमेटिक सीबीसी जांच नहीं हो पा रही है।

इस स्थिति में मरीजों की मैनुअली सीबीसी जांच हो रही है। मैनुअली जांच में काफी वक्त लग रहा है, इसलिए समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इससे इलाज व ऑपरेशन में भी देरी हो रही है। मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


अस्पताल में बढ़ी है मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव आने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हंै, इसलिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। हर दिन लगभग 1 हजार से 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें लगभग 800 ओपीडी मरीजों की चिकित्सक सीबीसी जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।

वहीं भर्ती मरीजों को भी सीबीसी जांच कराना अनिवार्य होता है। इस स्थिति में हमर लैब में प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक सीबीसी जांच होती है। लेकिन रिजेंट किट नहीं होने के कारण मैनुअली जांच हो रही है। इससे समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है।


कई मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांच
रिजेंट किट नहीं होने से हमर लैब में सीबीसी की ऑटोमेटिक जांच नहीं हो पा रही है। मशीन बंद पड़े हुए हैं। मैनुअली जांच में काफी समय लग रहा है। इस स्थिति में कई मरीज बाहर से अपनी सीबीसी जांच कराने को मजबूर हैं।


लिखा गया है पत्र
पिछले कुछ दिनों से रिजेंट किट नहीं होने से सीबीसी जांच प्रभावित है। मैनुअली जांच हो रही है। किट के लिए सीजीएमएससी को पत्र लिखा गया है। अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
डॉ. आरसी आर्या, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान