अंबिकापुर

Thief captured in CCTV: Video: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से नर्स की स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की करतूत

Thief captured in CCTV: स्टाफ नर्स जब ड्यूटी कर घर जाने के लिए वाहन स्टैंड में पहुंची तो गायब थी स्कूटी, थाने में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो नजर आया चोर

2 min read
Thief captured in CCTV
Thief captured in CCTV

अंबिकापुर. Thief captured in CCTV: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स की स्कूटी हॉस्पिटल कैंपस से चोर लेकर फरार हो गया। जब नर्स घर जाने के लिए स्कूटी खोजने लगी तो चोरी का पता चला। जब अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो चोर की तस्वीर (Thief captured in CCTV) नजर आई। चोर ने पहले स्कूटी का हैंडल लॉक तोड़ा उसके पश्चात स्कूटी को चोरी कर वहां से ले गया। नर्स की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।

संगीता लकड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है। शुक्रवार को वह अस्पताल में ड्यूटी करने अपनी स्कूटी (Thief captured in CCTV) से आई थी। अस्पताल परिसर के रिकॉर्ड रूम के सामने उसने अपनी स्कूटी पार्क की और काम करने भीतर चली गई।

Thief broken scooty lock by his leg

ड्यूटी खत्म होने पर जब वह बाहर निकली तो देखा कि स्कूटी गायब है। उसने यह बात अस्पताल प्रबंधन को बताई। फिर जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो स्कूटी चोरी करते एक युवक नजर आया।

Thief captured in CCTV: लॉक तोड़ा और स्कूटी लेकर हो गया फरार

सीसीटीवी फुटेज (Thief captured in CCTV) में एक युवक स्कूटी का हैंडल लॉक तोड़ते हुए दिख रहा है और उसके बाद स्कूटी चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहा है। चोरी की यह घटना शाम 6.30 बजे से 8 बजे के बीच की है। मणिपुर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा गया है। इस आधार पर पुलिस आरोीप की खोजबीन में जुट गई है।

Updated on:
26 Oct 2024 08:14 pm
Published on:
26 Oct 2024 07:59 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार