8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG crime: पलक झपकते ही पार कर देता था बाइक और स्कूटी, लेकिन ये गलती पड़ गई भारी

CG crime: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दुकान व अस्पताल परिसर से चुराई थी बाइक और स्कूटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Jul 2024, 7:54 AM IST

CG crime

अंबिकापुर. CG crime: दुकान के बाहर से स्कूटी व जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दोनों स्थान से स्कूटी व बाइक चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखा था। यही गलती उसे भारी पड़ गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर (CG crime) जेल भेज दिया है।

अंबिकापुर के घुटरापारा निवासी रामजी गुप्ता की स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीयू 4022 अग्रसेन चौक स्थित एक दुकान के बाहर से 17 जुलाई को चोरी हो गई थी। वहीं मोमिनपुरा निवासी मिनहाज खान 17 जुलाई को बाइक क्रमांक सीजी 14 एमई 1714 से अपने रिश्तेदार का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था।

यहां से उसकी बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी थी। दोनों पीडि़तों ने थाना कोतवाली व मणिपुर में स्कूटी व बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

यह भी पढ़ें: Bike thieves arrested: अस्पताल, बाजार व मस्जिद के सामने से चुराई थी 8 बाइक, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी कर घर में रखा था स्कूटी व बाइक

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही विद्याधर दास ने घर में स्कूटी व बाइक रखी है। इस आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों स्थान से बाइक व स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने भेजा जेल

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से स्कूटी व बाइक बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी विद्याधर दास (27) निवासी असोला खालपारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।