अंबिकापुर

Threat to murder: कोर्ट परिसर में लेफ्टिनेंट कर्नल को जान से मारने की मिली धमकी, पेशी में आए थे परिवार के साथ

Threat to murder: पत्नी ने दहेज को लेकर लेफ्टिेनेंट कर्नल समेत उनके परिवार के खिलाफ दर्ज कराई है रिपोर्ट, ससुराल पक्ष के लोगों ने दी धमकी
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2025, 8:54 PM IST
Threat to murder: कोर्ट परिसर में लेफ्टिनेंट कर्नल को जान से मारने की मिली धमकी, पेशी में आए थे परिवार के साथ
Ambikapur court

अंबिकापुर। नोएडा से अंबिकापुर न्यायालय में पेशी में आए आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत शेखर गुप्ता को जान से मारने की धमकी (Threat to murder) मिली है। कर्नल का कहना है कि उनके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारकर गाड़ देने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 नामजद सहित एक अन्य के विरूद्ध अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल शेखर गुप्ता (Threat to murder) ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह देवीगंज रोड अंबिकापुर निवासी प्रकाश गुप्ता की पुत्री के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से वर्ष 2018 में हुआ था। वर्तमान में उनकी पत्नी पारिवारिक कारणों से उनसे अलग रहती है।

परिवार के अन्य सदस्यों सहित उनके विरूद्ध न्यायालय में दहेज संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसकी 2 मई को पेशी थी। पेशी में उपस्थित होने के लिए वे अपने माता-पिता, बहन-बहनोई के साथ अंबिकापुर न्यायालय आए थे।

पेशी के बाद (Threat to murder) वे न्यायालय परिसर में थे, इसी दौरान शुभम गुप्ता, रामजी गुप्ता व इनके एक साथी उसके माता-पिता व बहन-बहनोई का फोटो खींचने लगे।

Threat to murder: फोटो खींचने से मना करने पर दी धमकी

फोटो खींचते देख उन्होंने कहा कि फोटो क्यों खींच रहे हो? इस पर शुभम गुप्ता, रामजी गुप्ता व एक अन्य उन्हें अपराधी करार देते हुए चुप रहने के लिए कहा और गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। यहीं नहीं, वे जान (Threat to murder) से मारकर गाड़ देने की धमकी देने लगे। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

Updated on:
3 May 2025, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत