अंबिकापुर

Threat to TI: खंजर और चाकू लेकर टीआई के कमरे घुसा युवक, कहा- इनसे पूछताछ मत करो, वरना…

Threat to TI: युवक को संदेहास्पद स्थिति में देख थानेदार ने ली तलाशी, युवक के पास मिला चाकू, खंजर व मल्टीपरपज छोटा चाकू, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
2 min read
Threat to TI: खंजर और चाकू लेकर टीआई के कमरे घुसा युवक, कहा- इनसे पूछताछ मत करो, वरना…
Man caught with sharp weapons

अंबिकापुर. शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गांधीनगर थाना प्रभारी अपने कक्ष में पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कमर में 3 से 4 तरह का धारदार हथियार छिपाकर उनके कमरे में पहुंच गया। इसके बाद वह आरोपियों से ज्यादा पूछताछ न करने की धमकी (Threat to TI) देने लगा। पुलिस ने धारदार हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पांडेय (Threat to TI) ने 19 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मैं अपने कक्ष में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा था। तभी एक व्यक्ति कक्ष में आ गया और आरोपियों से पूछताछ न करने की धमकी देने लगा।

Seized sharp weapons

संदेहास्पद पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान वह अपने कमर में काले कपड़े के बवर में 1 नग धारदार चाकू, 1 नग खंजर, 1 नग मल्टी परपज छोटा चाकू (Threat to TI) पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

Threat to TI: युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

हथियार मिलने पर पुलिस (Threat to TI) ने आरोपी शहर के ब्रह्मपारा निवासी आदीनाथ कश्यप पिता काशीनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
20 May 2025 08:48 pm
Published on:
20 May 2025 08:48 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका