अंबिकापुर

तिहाड़ जेल में महेंद्र की कांट्रेक्ट किलर मुकेश से हुई थी दोस्ती, 180 किमी पीछा कर पुलिस ने आगरा में दबोचा

Tihad jail: हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था फरार आरोपी, पैरोल मिलने के बाद दिल्ली से दोनों हो गए थे फरार, मुख्य आरोपी मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस भेज चुकी है जेल

2 min read
Accused Mahendra Singh arrested from Agra

अंबिकापुर. Tihad jail: एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में फरार शातिर गिरोह का सहआरोपी महेंद्र सिंह फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे उत्तर प्रदेश के इटावा में 180 किमी दूर तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दिल्ली से इटावा जा रहा था। पुलिस ठगी के मुख्य आरोपी मुकेश सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या के मामले में बंद महेंद्र तिहाड़ जेल में कांट्रेक्ट किलर मुकेश सोनी से मिला था। मुकेश ने दिल्ली में किसी की हत्या की थी। इस मामले में वह तिहाड़ जेल में बंद था।


सरगुजा पुलिस द्वारा विगत सप्ताह एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपए आहरण करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया गया था। शातिर गिरोह द्वारा सरगुजा जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 25 से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

इसमें मुख्य आरोपी मुकेश सोनी की गिरफ्तारी सरगुजा पुलिस द्वारा छत्तरपुर झारखंड से की गई थी। ठगी के मामले में शामिल सह आरोपी महेंद्र सिंह निवासी मैनपुरी उत्तरप्रदेश घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। आईजी राम गोपाल गर्ग व एसपी भावना गुप्ता द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में संयुत टीम गठन कर दिल्ली रवाना किया गया था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी महेंद्र सिंह दिल्ली में निवास कर रहा है एवं अपने करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने इटावा के बिधूना थाना क्षेत्र में जा रहा है।

सूचना पर पुलिस की टीम इटावा उत्तरप्रदेश पहुंची। यहां उन्होंने शादी के कार्यक्रम में अपने मुखबिर को लगा रखा था। विवाह स्थल से निकलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा कर इटावा-दिल्ली हाइवे पर करीब 180 किलोमीटर तक पीछा कर आगरा उत्तरप्रदेश में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के करीब 20 नग एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


तिहाड़ जेल में हुई थी दोस्ती
आरोपी महेंद्र सिंह पूर्व मे हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में निरूद्ध था। इसी दौरान कॉन्ट्रैक्ट किलर व ठगी का मुख्य आरोपी मुकेश सोनी से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों आरोपी पैरोल से फरार होने के पश्चात लगातार एटीएम बदलकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद पांडे, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक लल्लन गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सतीश सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, अनुज जायसवाल, अशोक यादव, दिनेश यादव, रूपेश महंत व अतुल शर्मा शामिल रहे।

Published on:
14 May 2023 08:50 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…