अंबिकापुर

टॉपर अमितेश, सुम्बुल और भाव्या बनना चाहते हैं डॉक्टर, कहा- इन चीजों से दूर रहें तो सफलता मिलनी निश्चित

सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के रिजल्ट, कार्मेल स्कूल के अमितेश पांडेय ने 95.6 प्रतिशत अंक लाकर किया टॉप
3 min read
• •
Updated: 2 May 2019, 9:11 PM IST
Sumbul
Sumbul

अंबिकापुर. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का गुरुवार को जारी परीक्षा परिणाम शहर के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए सौगात ले कर आया। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ विद्याथिर्यों के चेहरे खिल गये। कार्मेल स्कूल के विज्ञान वर्ग से अमितेश पांडेय ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है।

दूसरे स्थान पर ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल की छात्रा सुम्बुल फातिमा ने 95.2 प्रतिशत, कार्मेल स्कूल की दिव्या चंद्रा 95.2 प्रतिशत रही। होली क्रॉस हायर सेकेण्डरी स्कूल की भाव्या लाल 95 प्रतिशत व कार्मेल की अनन्या रजौरिया 95 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।


सरगुजा के अमितेश बनना चाहते हंै डॉक्टर
सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कार्मेल स्कूल के अमितेश पाण्डेय ने पत्रिका से चर्चा करते हुए बताया कि उसके पिता आनंद पाण्डेय पटवारी हैं और माता सुनीता पाण्डेय गृहिणी हैं। 5 मई को नीट की परीक्षा है, अमितेश अभी उसकी तैयारियों में व्यस्त है, वह भविष्य में चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है।

अपनी सफलता का श्रेय अमितेश ने माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों को भी दिया है। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर जीवा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सफलता का श्रेय स्कूल की शिक्षकों की मेहनत को दिया है। अमितेश ने अपनी सफलता के टिप्स बताते हुए कहा कि स्कूल के शिक्षकों के बताए कोर्स को ध्यान से अध्ययन करने के साथ ही टीवी व मोबाइल से अपने आपको दूर रखना चाहिए।

टीवी में आने वाले कार्यक्रम हमेशा पढऩे से रोकते हैं हर किसी के अंदर इच्छा रहती है कि कार्यक्रम देखकर फिर पढ़ लेंगे। अपनी इन इच्छाओं को दबाकर ही आगे बढऩे पर सफलता मिलती है।


मौलाना की पोती करना चाहती है सेवा
ओपीएस स्कूल में पढऩे वाली सुम्बुल फातिमा नूरानी मस्जिद के मौलाना अबुलैस आजमी की पोती हैं। उनके पिता फुजैल अनवर शिक्षक हैं। पिता के शिक्षक होने की वजह से शुरू से ही सुम्बुल पढऩे में अव्वल रही और उसके पिता और माता हामिदा खातमन ने पढ़ाई के महत्व को बचपन से ही उसे बताया।

इसका ही परिणाम आज उसके सामने हैं। परिणाम घोषित होने के बाद सुम्बुल फातिमा ने पत्रिका से चर्चा करते हुए बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती है। इसकी वजह से उसने कक्षा दसवीं के बाद बॉयोलाजी से आगे की पढ़ाई की। ५ मई को नीट की परीक्षा है और उसकी तैयारियों में वह व्यस्त है।

भविष्य में वह भी एक सफल चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। दिव्या चंद्रा ने भी 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।


नाना ने मिठाई खिलाकर भाव्या को दी बधाई
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद होलीक्रॉस स्कूल की छात्रा भाव्या लाल स्कूल में अव्वल रही है। परीक्षा परिणाम जब घोषित किया गया तब भाव्या के पिता विजय लाल व माता सपना लाल दोनों ही अपने-अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी पर थे। भाव्या के नाना विजय वर्मा ने उसे मीठा खिलाकर बधाई दी।

भाव्या ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है और आगे नीट की परीक्षा देकर डॉक्टर बनना चाहती है। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के साथ ही उसकी इच्छा सर्जन बनने की है।

Updated on:
2 May 2019, 9:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…