अंबिकापुर

Trailer accident: Video: एनएच पर पलटा तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर, खेल रहे 2 बच्चे घायल, 3 दुकानें क्षतिग्रस्त, गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे किया चक्काजाम

Trailer accident: ट्रेलर के पलटने से सडक़ पर बिखर गया कोयला, इसकी चपेट में आकर पास ही खेल रहे बच्चे हो गए घायल, तहसीलदार व थाना प्रभारी की समझाइश के बाद चक्काजाम हुआ समाप्त
2 min read
Trailer accident
Trailer overturned on NH (Photo- Video grab)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे-130 स्थित उदयपुर के डांडगांव के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर कोयला लोड हाइवा पलट (Trailer accident) गया और कोयला बिखर गया। सडक़ पर कोयला बिखरने से वहां खेल रहे दो बच्चे घायल हो गए, जबकि 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। भडक़े लोगों ने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। तहसीलदार और थाना प्रभारी की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद चक्काजाम खत्म किया।

Trailer overturned (Photo- Video grab)

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडग़ांव में बुधवार की सुबह करीब 8.45 बजे तेज रफ्तार कोयला लोड एक ट्रेलर (Trailer accident) सडक़ किनारे स्थित दुकानों को टक्कर मारते हुए पलट गया। ट्रक बिलासपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर में लोड कोयला बिखर गया। कोयले की चपेट में आकर वहां खेल रहे 2 छात्र घायल हो गए।

जबकि 3 दुकानें भी क्षतिग्रस्त (Trailer accident) हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से कोयले के मलबे में फंसे दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अंबिकापुर रेफर कर दिया है।

Trailer accident: ढाई घंटे तक चक्काजाम

हादसे (Trailer accident) के बाद ग्रामीणों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ पर स्पीड ब्रेकर न होने से वाहनों की गति काफी तेज होती है और दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

सूचना पर उदयपुर तहसीलदार विकास जिंदल, थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। फिर करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

Updated on:
12 Nov 2025 08:38 pm
Published on:
12 Nov 2025 08:38 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: मायके में रही पत्नी को फोन कर युवक बोला- सुसाइड करने जा रहा हूं, जब पिता पहुंचा तो फंदे से लटकता मिला

Road Accident: दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, सरगुजा में अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत

Ambikapur News: प्रियांशी दुल्हन और जेल से रिहा संदीप बना दूल्हा, शादी के बाद गोद में मासूम बेटी के साथ हुई विदाई

Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर