अंबिकापुर

Video: Germany की इन महिलाओं के मुंह से हनुमान चालीसा सुन भौंचक्क रह गए पुजारी और श्रद्धालु, फिर उन्होंने वो किया जो…

0 छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विश्व भर में विख्यात मैनपाट में जर्मनी से घूमने आईं हैं जर्मनी की 2 महिला टूरिस्ट, कंठस्थ है हनुमान चालीसा का पाठ
less than 1 minute read
German women heared Hanuman chalisa path

अंबिकापुर. भारतीय संस्कृति की छाप देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंच चुकी है। कई देशों के लोग भारतीय संस्कृति, परंपरा व पूजा-पाठ के तौर-तरीके जानने यहां आते हैं। इसी बीच जर्मनी से 2 महिला टूरिस्ट छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट में घूमने आईं हैं। इनमें शामिल एक महिला का हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि हनुमान चालीसा का पाठ जर्मन महिला को कंठस्थ है।


छत्तीसगढ़ के मैनपाट में इन दिनों 2 जर्मन महिलाएं घूमने आई हैं। इस दौरान स्थानीय व्यक्ति के साथ वे टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट समेत यहां स्थित सभी रहस्यमयी जगहों पर गईं और लुत्फ उठाया।

तिब्बतियों के रहन-सहन व मंदिर भी गईं। इसी बीच हनुमान मंदिर में बैठकर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इनमें शामिल एक जर्मन महिला को पूरा चालीसा पाठ कंठस्थ है।

महिला का संगीतमयी चालीसा पाठ करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला ने चालीसा पाठ का अंत जय श्रीराम बोलकर किया, यह देख वहां मौजूद लोगों ने भी तालियां बजाईं।

दोनों ने की मैनपाट की तारीफ

जर्मन महिलाओं ने मैनपाठ के दलदली, पाताल कुआं, उल्टा पानी सहित अन्य स्पॉट्स की जमकर तारीफ की। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के बारे में भी उन्होंने तिब्बतियों से जानकारी ली।

Updated on:
13 May 2024 12:19 pm
Published on:
12 May 2024 08:07 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत