अंबिकापुर

हाथों में पिस्टल लेकर 2 युवक मेरिन ड्राइव में लगे ‘माई अंबिकापुर’ को लात मारकर तोड़ा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral video: युवकों को नहीं है पुलिस (Surguja police) का खौफ, पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा माई अंबिकापुर (MY Ambikapur) के नाम से बने लोगो को किया जा चुका है क्षतिग्रस्त
less than 1 minute read
हाथों में पिस्टल लेकर 2 युवक मेरिन ड्राइव में लगे 'माई अंबिकापुर' को लात मारकर तोड़ा, वायरल हो रहा वीडियो
Hit leg on MY Ambikapur Logo

अंबिकापुर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो गुरुवार को तेजी से वायरल (Viral video) हो रहा है। इसमें २ युवक मेरिन ड्राइव की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाए गए 'माई अंबिकापुर' को लात मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसमें युवको के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है। खुलेआम इस तरह की हरकत करने के दौरान उनमें पुलिस (Surguja police) का खौफ भी नजर नहीं आ रहा है।

दरअसल मेरिन ड्राइव (Marine drive) शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। पूर्व में भी यहां तोडफ़ोड़ की घटना हो चुकी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों द्वारा युवकों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस पूरी घटना ने शहर की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों का कहना है कि शहर में पिस्टल (Pistol) लेकर युवक घूम रहे हैं और पुलिस ऐसे लोगों को रोकने नाकामयाब हो रही है। यदि युवकों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

Published on:
31 Dec 2020 11:48 pm
Also Read
View All
BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं