अंबिकापुर

Weather alert: मई माह में तापमान का पिछले 52 साल का टूटा रेकॉर्ड, यहां एक-दो दिन में मॉनसून दे सकता है दस्तक

Weather update: जिस दिन न्यूनतम तापमान का रेकार्ड टूटा, उस दिन अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2020, 3:09 PM IST
Weather alert: मई माह में तापमान का पिछले 52 साल का टूटा रेकॉर्ड, यहां एक-दो दिन में मॉनसून दे सकता है दस्तक
Sky lightning

अंबिकापुर. कुछ दिनों पूर्व अम्फान तूफान ने लगभग 5 से 7 दिन विलम्ब चल रही मानसूनी हवाओं को जहां अपनी ओर खींच कर उसकी गति को तेज कर दी थी, वहीं अब अरब सागर के ओमान और यमन छोर के पास आकार ले रहा अवदाब क्षेत्र इन हवाओं को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। (Weather forecast)

यही कारण है कि पूर्व में 5 जून के आस-पास केरल तट पर मानसून (Monsoon) की दस्तक की संभावना अब पुन: एक जून के आसपास सम्भावित हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि दैनिक न्यूनतम तापमान के लिहाज से 2020 का मई माह पिछले 52 वर्षों में 29 मई को सबसे ठंडा रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार लगातार बने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने ग्रीष्म ऋतु को परवान चढऩे से रोक दिया है। लगातार वातावरण में नमी की उपस्थिति और कभी पछुआ तो कभी बंगाल खाड़ी से उसकी नियमित आपूर्ति ने आसमान में लगातार मेघों की आवाजाही को बनाए रखा है।

पिछले 28 और 29 मई को सरगुजा में तेज अंधड़ व मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले २४ घंटे के दौरान शहर में 20.8 मिमी बारिश हुई।


कडक़ड़ाती बिजली कैमरे में कैद
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार दैनिक न्यूनतम तापमान के लिहाज से 2020 का मई माह विगत 52 वर्षों में सबसे ठंडा रहा। इस वर्ष न्यूनतम तापमान में रेकॉर्ड कमी आई है।

शुक्रवार की रात तेज गरज-चमक के साथ शहर में बारिश हुई, इस दौरान बादलों के बीच चमक रही कडक़ड़ाती बिजली को दो नन्हे बालक यश व शुभ वर्मा ने अपने कैमरे में कैद किया।

Updated on:
31 May 2020, 3:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All