अंबिकापुर

सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, तापमान पहुंचा 37.9 डिग्री, मौसम वैज्ञानिक बोले- अप्रैल-मई में पड़ सकती है भीषण गर्मी

Weather updates: धीरे-धीरे अब तल्ख होता जा रहा मौसम का मिजाज, पिछले 9 दिनों में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री की हुई वृद्धि
2 min read
सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, तापमान पहुंचा 37.9 डिग्री, मौसम वैज्ञानिक बोले- अप्रैल-मई में पड़ सकती है भीषण गर्मी
Ambikapur temperature

अंबिकापुर. Weather updates: धीरे-धीरे मौसम का मिजाज तल्ख होता जा रहा है। 20 मार्च को हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही तापमान का पारा धीरे-धीरे बढऩा शुरू हो गया है। पिछले 9 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 14 डिग्री की वृद्धि, जबकि न्यनूतम में 7 डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं इस सीजन का अब तक शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। पहली बार अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री के करीब रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.3 डिग्री रहा। इधर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना जताई है।


मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि मार्च महीने में मात्र दो दिन ही शेष बचा है। इस समय तापमान में वृद्धि होने लगती है। वहीं 20 मार्च के करीब संभाग के कई स्थानों पर ओलावृष्टि व बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी। मौसम साफ होते ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार को अम्बिकापुर नगर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जो दैनिक सामान्य अधिकतम से 1.5 अधिक था।

शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री के करीब रहा, जो वर्तमान सीजन का उच्चतम तापमान रहा, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है। जबकि शनिवार से अगले तीन दिनों तक विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की उपस्थिति के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।


इधर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर अग्रसर है। वर्तमान में यह विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है। चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है जबकि एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी मध्यप्रदेश पर भी देखा जा रहा है।

इनके प्रभाव से उत्तरी-पश्चिमोत्तरी राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में विक्षोभ के आगे बढऩे के साथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, विदर्भ सहित छत्तीसगढ़ में भी बादलों के घनत्व के बढऩे और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बनी रहेगी।


अब तेज धूप से हलाकान हो रहे लोग
दोपहर में सूर्य की रोशनी में गर्मी अधिक लगने लगी है। धूप में देर तक खड़ा रहना कष्टदायक हो गया है। धूप में निकलने पर शरीर जलना शुरू हो गया है। लोग तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग अपने चेहरे को गमछा से ढक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं रात में भी अब गर्मी महसूस होने लगी है। लोगों ने पंखा, कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है।


अपै्रल-मई में पड़ सकती है भीषण गर्मी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मार्च के अंतिम दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं अगले तीन दिनों में अंदर विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद अपै्रल व मई में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। राजस्थान, गुजरात में लू चलना शुरू हो गया है।

Published on:
29 Mar 2024 08:59 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट