अंबिकापुर

Weather updates: पश्चिमी विक्षोभ ने कंपकंपाने वाली ठंड से दिलाई राहत, 2 दिन से तापमान 7-8 डिग्री के बीच

Weather updates: 16 दिसंबर को 3.7 डिग्री पहुंच गया था अंबिकापुर शहर का तापमान, 25 दिसंबर तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 8:02 PM IST
Weather updates
Ambikapur city

अंबिकापुर. उत्तर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण सरगुजा वासियों को कंपकंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। बादलों की सक्रियता के कारण पिछले 3 दिन से तापमान में वृद्धि (Weather updates) दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी से ठंड से हल्की राहत मिली है। 16 दिसंबर को अंबिकापुर शहर का तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 दिसंबर तक मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना है।

इस वर्ष सरगुजा संभाग में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। नवंबर महीने में शीतलहर (Weather updates) की स्थिति निर्मित थी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ठंड से राहत मिली थी। 10 दिसंबर के बाद पुन: कड़ाके की ठंड पडऩी शुरु हो गई थी। पूरे संभाग में शीतलहर की स्थिति निर्मित हो गई थी।

Alav

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। ठंड से लोग ठिठुर रहे थे। वहीं पाट इलाकों की स्थिति और की खराब थी। यहां का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे गिर गया था। लोगों को दिन में भी ठंड (Weather updates) से राहत नहीं मिल रही थी। उत्तर दिशा से शुष्क हवाओं के आने के कारण ठंड ने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Weather updates: एक सप्ताह बाद ठंड से राहत

एक सप्ताह पड़ी कड़ाके की ठंड पर बादलों की सक्रियता (Weather updates) ने ब्रेक लगा दी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आसमान में बादलों की सक्रियता देखी जा रही है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। न्यूनतम 7.7 व अधिकतम 30.8 डिग्री पहुंच गया है।

25 दिसंबर तक पश्चिम विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Weather updates) के कारण 25 दिसंबर तक आसमान में घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है। वहीं बादलों की सक्रियता के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पिछले चार दिनों का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 दिसंबर 30.8 7.7
19 दिसंबर 24.4 7.1
18 दिसंबर 25.6 4.1
17 दिसंबर 24.6 3.8

Updated on:
20 Dec 2024, 8:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज