बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर मितानिनें हड़ताल पर बैठी थीं। इसी बीच प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को हड़ताल खत्म हो गया। हड़ताल खत्म होने के बाद वे सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन देने पहुंची थीं। आवेदन देने के बाद मितानिनें सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ आवक-जावक शाखा प्रभारी (Mitanin's beaten clerk) वाईजे लकड़ा के साथ आवेदन देते फोटो खिंचाना चाह रही थीं।