अंबिकापुर

Breaking News : रात रंगीन कर रही विधवा को लगा खिड़की से कोई झांक रहा है, देवरानी से पूछने गई तो प्रेमी मचाने लगा शोर, फिर महिला की मिली लाश

शादी समारोह में शामिल होकर प्रेमी के साथ लौटी थी अपने घर, प्रेमी शोर मचाते हुए कहा रहा था उसे किसी ने कमरे में कर दिया है बंद

2 min read
Murder of women

अंबिकापुर. विधवा महिला शनिवार की रात शादी समारोह से अपने प्रेमी के साथ घर लौटी थी। जबकि उसकी विधवा देवरानी को उसका प्रेमी घर पर छोड़कर अपने घर चला गया था। आधी रात को विधवा महिला को लगा कि खिड़की से कोई झांक रहा है। इस पर वह देवरानी से ये बात पूछकर लौट रही थी।

इसी बीच प्रेमी शोर मचाने लगा कि उसे किसी ने कमरे में बंद कर दिया है और विधवा को मार रहा है। थोड़ी देर बाद जब पड़ोस के लोग पहुंचे तो विधवा महिला की लाश घर से 100 मीटर दूर खेत में मिली। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। महिला की हत्या किसने की, यह पता नहीं चल सका है।


दरिमा थानांतर्गत ग्राम खाला निवासी देवमुनिका पन्ना 45 वर्ष पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। वहीं पड़ोस में उसकी विधवा देवरानी पुष्पा और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। शनिवार की शाम देवमुनिका अपने प्रेमी बाबूलाल राजवाड़े तथा देवरानी अपने प्रेमी के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बरटिकरा गए थे।

रात करीब 9.30 बजे सभी बाइक से घर लौटे। देवरानी को उसका प्रेमी छोड़कर अपने घर चला गया, जबकि देवमुनिका के घर ही बाबूलाल रात में रुक गया। आधी रात को देवमुनिका को लगा कि खिड़की से कोई उन्हें देख रहा है। इसके बाद वह पड़ोस में रहने वाली देवरानी के पास पहुंची और पूरी बात बताई।

इस पर देवरानी ने कहा कि वह अच्छे से दरवाजा-खिड़की बंद कर सो जाए। इसके बाद वह वापस लौट गई। इसी बीच प्रेमी बाबूलाल शोर मचाने लगा कि उसे किसी ने भीतर बंद कर दिया है और देवमुनिका को मार रहा है।


घर से दूर खेत में मिली महिला की लाश
बाबूलाल की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो दरवाजे के बाहर खून के छींटे पड़े थे। वहीं लाश घसीटने के निशान भी थे। उस दिशा में जब लोग गए तो खेत में देवमुनिका की रंक्तरंजित लाश पड़ी थी। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, संदेही हिरासत में
रात में ही घटना की सूचना ग्रामीणों ने दरिमा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

Published on:
28 Apr 2019 05:10 pm
Also Read
View All
Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…

Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’