अंबिकापुर

दूधमुंहा बेटा रोने लगा तो खुल गई पिता की नींद, उठा तो बिस्तर से गायब थी पत्नी, फिर ये देख खड़े हो गए रोंगटे

किराए के मकान में रहते थे पति-पत्नी व 7 माह का बेटा, पड़ोस के घर से रात में देर से लौटा था पति तो हुआ था विवाद

2 min read
Police on the spot

अंबिकापुर. शहर के नवागढ़ में किराए के मकान में पति के साथ रह रही एक महिला ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति व 7 माह का बेटा उसी कमरे में जमीन पर सो रहे थे। रात एक बजे जब बच्चा रोने लगा तो पति की नींद खुल गई। उसने देखा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी।

फिर देखा तो वह कमरे में ही म्यार पर फंदे से लटकी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने शव को तत्काल नीचे उतारा और घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। सुबह उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। संभवत: पत्नी ने इसी गुस्से में आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें

पिता को हाईटेंशन तार में चिपका देख बांस का डंडा लेकर बचाने पहुंचा बेटा लेकिन हो गया ये


धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमीरा निवासी 23 वर्षीय शिवलोचनी का शिवशंकर गोंड़ के साथ प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद से दोनों अंबिकापुर स्थित नवागढ़ में गोविन्द विश्वकर्मा के घर में किराए में रह रहे थे। शिवशंकर एक निजी स्कूल में वैन चलाने का काम करता है। दोनों को सात माह का बेटा भी है।

शनिवार की रात शिवशंकर ड्यूटी से घर आया और पड़ोस में ही अपने चाचा के घर चला गया। वहां से रात नौ बजे घर आया तो पत्नी बोली की इतने रात तक कहां थे। इस दौरान दोनों के बीव विवाद होने लगा। गुस्से में आकर शिवशंकर कमरे में बेटे के साथ सो गया। पत्नी जब खाने के लिए उठाई तो वह नहीं उठा।

फिर पत्नी भी कमरे में आकर सो गई। रात करीब 1 बजे बेटे की रोने की आवाज सुनकर पति की नींद खुल गई। उसने देखा तो पत्नी मयार में चंदरी के सहारे फंदे पर झुल रही थी। उसने उसे फंदे से नीचे उतारा और पानी पिलाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। फिर उसने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी।


सुबह दी कोतवाली में सूचना
रविवार की सुबह मृतिका के पति शिवशंकर ने मकान मालिक के साथ कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराया। महिला आरक्षक ने उसके शव की जांच की लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले।

इधर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है कि पति उसी कमरे में सो रहा था और पत्नी ने वहीं फांसी लगा ली तथा इसकी भनक भी उसे नहीं लगी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमरनाथ श्याम ने भी शव का पंचनामा करवाया और बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

ये भी पढ़ें

कटनी-गुमला एनएच पर 1 घंटे तक लेटे रहे विधायक, समर्थकों के साथ कीचड़भरी सड़क पर लगाया रोपा
Published on:
05 Aug 2018 09:07 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी