अंबिकापुर

मां पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार देख बेटी बचाने पहुंची तो पिता ने दी ऐसी धमकी कि भागना पड़ा, जब लौटी तो मां की पड़ी थी लाश

Wife murder: लहूलुहान हालत में मां को देख शोर मचाने लगी तो पहुंच गए पड़ोस के लोग, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
मां पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार देख बेटी बचाने पहुंची तो पिता ने दी ऐसी धमकी कि भागना पड़ा, जब लौटी तो मां की पड़ी थी लाश
Demo pic

सीतापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब वह पत्नी को पीट रहा था तो बेटी बचाने पहुंची लेकिन पिता ने आंख दिखाते हुए उससे कहा कि वह उसे भी मार डालेगा।

इस डर से बेटी वहां से भाग निकली। जब वह घर लौटी तो मां की लाश पड़ी थी। पत्नी की हत्या (Wife murder) मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांगबुड़ा खालपारा निवासी 45 वर्षीय सुखलाल उर्फ बल्ली मांझी आए दिन पत्नी जुगनी बाई के साथ विवाद व मारपीट करता था। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी बीच उसने उस पर डंडे से प्रहार करना शुरु कर दिया।

मां की चीख सुनकर बेटी वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। यह देख पिता ने कहा कि यहां से भाग जाओ, नहीं तो तुम्हे भी मार डालूंगा। पिता के सिर पर खून सवार देख बेटी वहां से भाग निकली। इधर पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या (Wife murder) कर दी।


बेटी पहुंची तो मां की पड़ी थी लाश
पिता की हैवानियत देख भागी बेटी कुछ देर बाद जब घर लौटी तो मां की मौत हो चुकी थी। वह कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। यह देख वह जोर-जोर से रोने लगी। इसकी सूचना पड़ोसियों व अन्य परिजन ने थाने में दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुखलाल को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on:
28 Jun 2020 11:22 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल