अंबिकापुर

पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने जलती लकड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, लाश के साथ सोया रातभर

Wife murder: शराब के नशे में पति ने ली जान, शुरु में उसे लगा कि जलती लकड़ी के प्रहार से पत्नी को कुछ नहीं हुआ है, सुबह जब वह पत्नी को उठाने लगा और शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो मौत का पता चला
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2023, 8:11 PM IST
Wife murder
Wife murder accused arrested

अंबिकापुर. Wife murder: मैनपाट अंतर्गत कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा में बुधवार की रात खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने जलती लकड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों शराब के नशे में धुत थे। पति शराब के नशे में इतना मदहोश था कि पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसके बगल में ही पूरी रात सोया रहा। सुबह पत्नी जब नहीं उठी तो पता चला कि पत्नी की मौत हो चुकी है। पड़ोसियों की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसरा निवासी नईहारो माझी उम्र 45 वर्ष अपने पति लक्ष्मण माझी के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी दोनों ने शराब का सेवन किया था। रात 9 बजे चूल्हा जल रहा था, मगर नशे में होने के कारण पत्नी खाना नहीं बना पाई थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर पत्नी के ऊपर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से संभवत: उसी दौरान पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि पति को उसकी मौत का एहसास नहीं हो पाया था। जब पत्नी सुबह सोकर नहीं उठी तब उसकी मौत का पता चला।

सुबह पड़ोसी घर में आया तो आरोपी पत्नी की लाश के बगल में बैठा था। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहदेव वर्मन, देवदत्त सिंह, विजय सिंह, अमित टोप्पो, निर्मल तिग्गा व सरिता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


पत्नी के शव के बगल में सोया रहा पूरी रात
आरोपी पति लक्ष्मण माझी शराब के नशे में इतना धुत था कि पत्नी की हत्या करने के बाद भी उसे पता नहीं चला की उसकी मौत हो गई है। वह पूरी रात पत्नी के शव के बगल में ही सोया रहा। गुरुवार की सुबह जब उसने पत्नी को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। इसके बाद उसे पत्नी की मौत का पता चला।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत