अंबिकापुर

गैरमर्दों से अवैध संबंध का था शक, आधी रात 3 युवकों के साथ मिली पत्नी तो प्राइवेट पार्ट कर दिया जख्मी, फिर पीट-पीटकर ले ली जान

Wife murder: एक दिन पहले भी रात में पत्नी बिना बताए चली गई थी कहीं, दूसरे दिन भी हो गई थी गायब, गुस्से में पति ने उतार दिया मौत के घाट
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 10:03 PM IST
गैरमर्दों से अवैध संबंध का था शक, आधी रात 3 युवकों के साथ मिली पत्नी तो प्राइवेट पार्ट कर दिया जख्मी, फिर पीट-पीटकर ले ली जान
Demo pic

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नानदमाली में गुरुवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे व लात मुक्के से मार कर मौत की घाट उतार दिया। युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। घटना से दो दिन पूर्व रात में अचानक पत्नी कहीं चली गई थी। सुबह लौटी तो पति को कुछ नहीं बताई।

दूसरे दिन दोपहर तीन बजे पुन: महिला घर से कहीं चली गई। देर रात को जब पति पत्नी को खोजने निकला तो घर से 500 मीटर दूर स्थित सूनसान जगह पर 3 अन्य युवकों के साथ मिली। इसी से नाराज होकर पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी तथा उसके प्राइवेट पार्ट को डंडे से मार कर जख्मी कर दिया था। इसी बीच दोपहर में उसने पत्नी की पीट-पीटकर जान (Murder in Illegal relation) ले ली।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय जसिंता मझवार पति जगत मझवार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नानदमाली की रहने वाली थी। उसके दो बच्चे भी है। जगत अपनी पत्नी जशिन्ता के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर आए दिन पति द्वारा मारपीट व विवाद किया जाता था।

14 अपै्रल की रात महिला अचानक घर से कहीं चली गई। वह भोर में वापस आई और सो गई। पति द्वारा पूछे जाने पर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। 15 अपै्रल की दोपहर महिला पुन: घर से बिना बताए कहीं चली गई।

रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो पति उसे खोजने निकला। घर से 500 मीटर दूर पर महिला 3 अन्य युवकों के साथ सूनसान स्थान पर मिली। जगत को देखते ही तीनों युवक वहां से भाग गए।

पति ने जब तीनों व्यक्ति के संबंध में पत्नी से पूछा तो उसने फिर कुछ नहीं बताया। इससे नाराज पति ने पत्नी की लाठी डंडे व हाथ मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद भी जब पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने डंडे से महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर जख्मी कर दिया।


डर से दूसरे घर चली गई थी महिला
पति द्वारा बेदम पिटाई किए जाने से गंभीर पत्नी 16 अप्रैल की सुबह से ही गांव में ही किसी दूसरे व्यक्ति के घर चली गई थी। दोपहर में जब जगत पत्नी को खोजने निकला तो पत्नी गांव के किसी अन्य व्यक्ति के घर के पास मिली। इस दौरान फिर पति ने पत्नी की लाठी व लात मुक्के से बेदम पिटाई की, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति सडक़ पर ही उसकी लाश छोड़ फरार हो गया।


आरोपी पति को भेजा जेल
गांव के ही लोगों ने घटना की जानकारी दरिमा थाना को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में सडक़ पर पड़ी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा व पीएम कराने के बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

अवैध संबंध में हत्या की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Murder in Illegal Relation

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत