अंबिकापुर

पति सो गया तो 8 माह की गर्भवती पत्नी ने मासूम बेटे को घर से बाहर निकाल उठा लिया खौफनाक कदम

मामूली बात पर दिन में पति और पत्नी के बीच हुआ था विवाद, काम से लौटकर घर पहुंचा पति खाना खाने के बाद चला गया था सोने
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 9:02 PM IST
Women hanging
Hanging

अंबिकापुर. एक युवक की 8 माह की गर्भवती पत्नी ने शुक्रवार की रात अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र को घर से बाहर निकाला और किचन का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। इस दौरान पति कमरे में सो रहा था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित संजय कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था।

इसके बाद रात में पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शनिवार को शव उसके पति को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिला निवासी सुनील सरोज की शादी 4 वर्ष पूर्व प्रियंका सरोज 23 वर्ष के साथ हुई थी। सुनील 2 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को लेकर अंबिकापुर आ गया था। वहीं वह गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर के संजय कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था। दोनों का डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है।

वह अपना घर चलाने के लिए एल्यूमिनियम फैक्टरी में काम कर रहा था। एक बच्चे के अलावा महिला के गर्भ में 8 माह का बच्चा भी पल रहा था। पति के अनुसार उसकी पत्नी मामूली बात पर हमेशा विवाद करने लगती थी। इसके अलावा वह आत्महत्या करने की धमकी उसे दिया करती थी।

पत्नी की इस बात से डरे पति ने इसकी जानकारी अपने परिजन को भी दी थी। शुक्रवार की सुबह खाना खाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। इस पर नाराज होकर वह आत्मत्या करने की बात करने लगी। पत्नी की इस बात को नजरअंदाज कर पति काम पर चला गया। शाम को घर लौटा और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया।


किचन में दरवाजा बंद कर की आत्महत्या
पति को सोता देख पत्नी ने पहले तो मासूम बेटे को घर के बाहर निकाला और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वह किचन में घुसी और यहां का भी दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। घर के बाहर बच्चे को अकेला रोते देख पड़ोस को लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया।

पति सुनील अपने बच्चे को बाहर देख घबरा गया और वह किचन में जा कर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी गर्भवती पत्नी फांसी पर झूल रही थी, उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पीएम पश्चात शव उसके पति को सौंप दिया।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात