अंबिकापुर

पति से बोली कि मामा के घर जाऊंगी, दूसरे दिन पेड़ के नीचे मिली इस हाल में

पति को गांव के ही किसी ने दी जानकारी कि उसकी पत्नी आम के पेड़ के नीचे पड़ी है

2 min read
Dead body
Women

अंबिकापुर. शहर से लगे दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरजूझरिया घाट स्थित आम पेड़ के नीचे सोमवार को एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। महिला अपने मामा के घर जूनापारा जाने के लिए निकली थी। किसी ने घटना की जानकारी महिला के पति को दी।

उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला शराब पीने की आदी थी। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात उसका शव परिजनों को सांैप दिया।


दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी 45 वर्षीय सौधी कोरवा रविवार को अपने पति जवाहिर कोरवा के साथ घर में थी। पति मवेशी चराने जाने की तैयारी में थे। इस दौरान पत्नी उससे बोली कि वह अपने मामा के घर जूनापारा जा रही है। इस दौरान वह शराब के नशे में थी। इसके बाद जवाहिर मवेशी चराने जंगल चला गया। मवेशियों को लेकर शाम को वापस आया तो पत्नी घर में नहीं थी।

जवाहिर ने समझा कि वह अपने मामा के घर चली गई होगी। सोमवार की सुबह गांव के ही महेश ने बताया कि एक महिला मुरजू झरिया घाट के पास एक आम पेड़ के नीचे एक सोई है। जवाहिर ने जाकर देखा तो पत्नी बेहोश पड़ी थी। उसने पत्नी को गोद में उठाया और वाहन की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मौत का कारण अधिक शराब सेवन करना बताया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Published on:
28 Feb 2018 02:23 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर