
Road accident
अंबिकापुर/पोड़ी मोड़. कहते हैं न कि मौत का समय निश्चित होता है, चाहे उससे बचने के कितने भी उपाय कर लो। ऐसी ही एक दुर्घटना में मंगलवार की शाम बाइक सवार एक युवक का सिर ट्रेलर की टक्कर से बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
युवक ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट भी पहन रखा था लेकिन टक्कर के बाद उसके भी 4 टुकड़े हो गए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जरही से लगे ग्राम दुरती निवासी उदयभान सिंह पिता शिवमंगल 36 वर्ष की भतीजी व दामाद मेहमानी करने घर आए थे। मंगलवार की शाम वह दोनों को बाइक से छोडऩे भतीजी के ससुराल ग्राम मयूरधक्की गया था।
शाम करीब 6 बजे वह वापस घर लौट रहा था। उसने सुरक्षा की दृष्टि से सिर में हेलमेट भी पहन रखा था। वह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सत्तीपारा चौक के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट के 4 टुकड़े हो गए तथा सिर बुरी तरह कुचल गया।
हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक टे्रलर लेकर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की खोजबीन में जुट गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना में युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। घटना से मृतक की पत्नी व बच्चे सहित अन्य परिजन सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Published on:
28 Feb 2018 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
