अंबिकापुर

टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पिता-पुत्री घायल

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित उदयपुर जनपद के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को किया जब्त
less than 1 minute read
Injured father daughter

उदयपुर. नगर में उदयपुर जनपद के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति व ढाई साल की बेटी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को इलाज के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतका के शव को भी पीएम हेतु अस्पताल भेजा गया।


सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर निवासी विष्णु पैंकरा उम्र 25 वर्ष अपनी पत्नी नरेश्वरी उम्र 24 वर्ष व ढाई साल की बेटी के साथ बाइक से गुरुवार को ग्राम खरसुरा जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में उदयपुर जनपद के पास एनएच पर टाटा मैजिक वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व बालिका सडक़ पर फेंका गए। गंभीर चोट लगने से नरेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति व बेटी को भी चोटें आईं।

पिता-पुत्री का इलाज जारी

पुलिस ने घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, यहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन जब्त कर अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
02 May 2024 09:32 pm
Published on:
02 May 2024 09:32 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से