अंबिकापुर

Woman death case: सडक़ हादसे में गंभीर महिला की अस्पताल में मौत, परिजन ने मचाया हंगामा, बोले- हमने बार-बार कहा, लेकिन…

Woman death case: पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से हो गई थी घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती

2 min read
Angry relatives (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. बाइक सवार पति-पत्नी को मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 2 घंटे तक चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत (Woman death case) के बाद परिजन ने अस्पताल के डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। उनका कहना था कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मौत हो गई।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलफिली निवासी ज्योति मंडल 30 वर्ष अपने पति विजय मंडल के साथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बाइक से सिलफिली बैंक जा रही थी। इसी बीच रास्ते में ट्रक ने टक्कर उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी (Woman death case) हो गई थी।

ये भी पढ़ें

Crime news: हत्या, बलात्कार और मारपीट में शामिल 15 अपचारी बालक प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार, 5 पकड़े गए, गार्ड को पीटा

परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 2 घंटे तक इलाज चलने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत (Woman death case) के बाद उसके परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाया है।

महिला के परिजन राजू मिर्घा का कहना है दुर्घटना (Woman death case) के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया गया। यहां उसे केवल एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसे न तो कोई डॉक्टर देखने आया और न ही स्टाफ नर्स।

सांस लेने में दिक्कत, लेकिन नहीं लगाया ऑक्सीजन

उसने बताया कि कुछ देर बाद जब ज्योति को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो परिजन ने इसकी जानकारी वहां के स्टाफ को दी, लेकिन कोई ऑक्सीजन लगाने नहीं पहुंचा। दो से तीन बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन ऑक्सीजन तक नहीं लगाया। इसी बीच महिला की मौत (Woman death case) हो गई। परिजन का कहना है कि अगर समय पर इलाज व ऑक्सीजन लगा दिया गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

Woman death case: परिजन ने मचाया हंगामा

महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर (Woman death case) पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन ने शव का पीएम करवाया।

डॉक्टर का ये है कहना

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या का कहना था कि इसमें ऑक्सीजन का रोल नहीं था। पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि लिवर वगैरह रप्चर्ड (Woman death case) गए थे। ऐसे कंडिशन में मरीज तो नॉर्मल लगता है लेकिन अचानक उसकी स्थिति बिगड़ जाती है।

ये भी पढ़ें

SDM beaten and death case: एसडीएम और उनके गुर्गों की पिटाई से ग्रामीण की मौत मामला: कुसमी बंद का ऐलान, प्रशासन-पुलिस मुस्तैद

Published on:
17 Feb 2026 07:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर