अंबिकापुर

महिला को अकेला देख घर में घुस आया युवक, फिर लकड़ी छिलने वाले औजार से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला

Woman murder: वारदात के दौरान पति दुकान तो पुत्री गई थे खेत में, पति लौटा तो देखा कि घर में खून से लथपथ हालत में पड़ी थी लाश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 8:48 PM IST
Woman murder
Murder accused arrested

लखनपुर. Woman murder: पुरानी रंजिश पर सोमवार की शाम युवक ने गांव की ही एक महिला पर बसुला (लकड़ी छिलने वाला औजार) से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान पति गांव के ही दुकान में गया था, जबकि उसकी बेटी खेत में रोपा लगाने गई थी। पति जब घर लौटा तो पत्नी की खून से लथपथ लाश देख लखनपुर थाने में सूचना दी। उसने गांव के ही युवक पर शंका भी जाहिर की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी निवासी सुमारी सिंह 50 वर्ष अपने पति विष्णु प्रसाद व बेटी के साथ रहती थी। 24 जुलाई की शाम को सुमारी का पति सामान लेने दुकान गया था। वहीं उसकी बेटी खेत में रोपा लगाने गई थी।

कुछ देर बाद पति दुकान से सामान लेकर वापस लौटा तो पत्नी घर की परछी में खून से लथपथ पड़ी थी। पति ने हिला-डुलाकर देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पति ने घटना की जानकारी लखनपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

इस दौरान विष्णु ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शिवपाल सिंह से उसकी पुरानी रंजिश है। शक के आधार पर पुलिस ने शिवपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुरानी रंजिश पर महिला की बसुला से हत्या करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवपाल सिंह पिता बंधु राम कंवर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बसुला भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत जेल भेज दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु चिराग जैन, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, प्रमोद पाण्डेय, सउनि अरुण गुप्ता, डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, वंदे केरकेट्टा, जानकी प्रसाद राजवाडे, इन्द्र प्रताप सिंह व राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज